scriptवन महोत्सव का आगाज: दो माह में लगाए जाएंगे चार लाख पौधे | Forest Festival begins: four lakh saplings to be planted in two months | Patrika News

वन महोत्सव का आगाज: दो माह में लगाए जाएंगे चार लाख पौधे

locationजैसलमेरPublished: Jul 02, 2020 05:42:50 pm

Submitted by:

Deepak Vyas

एक जुलाई से सात जुलाई तक मनाया जाएगा वन महोत्सव,

वन महोत्सव का आगाज: दो माह में लगाए जाएंगे चार लाख पौधे

वन महोत्सव का आगाज: दो माह में लगाए जाएंगे चार लाख पौधे

जैसलमेर/मोहनगढ़. कस्बे की आरसीपी काॅलोनी स्थित 128वीं पैदल वाहिनी(प्रा.से.) पर्यावरण राज रिफ ने वन महोत्सव सप्ताह 2020 का आयोजन किया गया। यह वन महोत्सव सप्ताह एक जुलाई से सात जुलाई तक मनाया जाएगा। जिसमें बटालियन द्वारा अधिक से अधिक पौधे लगााने, पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने, जल सरंक्षण को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया जाएगा। बटालियन द्वारा आरसीपी काॅलोनी में कमान अधिकारी कर्नल विक्रम सिंह राठौड़ के आतिथ्य में पौध रोपण करके वन महोत्स सप्ताह 2020 का विधिवत रूप से आगाज किया गया। इस अवसर पर बटालियन के परियोजना अधिकारी कर्नल (टीएस) यष राठौड़, लेफ्टिनेट कर्नल आदित्य सिंह चैहान, सूबेदार मेजर वदन सिंह रानावत, सूबेदार मोहम्मद बषीर, सूबेदार लिपिक सदाषिवन के. सहित अन्य अधिकारियों, जेसीओ, व जवानों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
दो माह में लगाए जाएंगे चार लाख पौधे
128वीं पैदल वाहिनी(प्रा.से.) पर्यावरण राज रिफ ने अपने मुख्यालय से वन महोत्सव सप्ताह का आगाज कर लिया। आरसीपी काॅलोनी में पौधारोपण कर वन महोत्सव सप्ताह का शुभारम्भ किया गया। अब जुलाई व अगस्त में बटालियन द्वारा 400 हैक्टेयर भूमि पर लगभग चार लाख से अधिक पौधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इस संबंध में बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल विक्रम सिंह राठौड़ का कहना था कि बुधवार को वन महोत्सव सप्ताह का आगाज किया गया। इसके लिए सेन्य क्षेत्र जैसलमेर एवं श्री मोहनगढ़ में वृक्षारोपण के लिए ईटीएफ द्वारा रूपरेखा तैयार की गई। वन महोत्सव सप्ताह के बाद जुलाई व अगस्त में वर्षा के दौरान पनौधर राय माता क्षेत्र, सेन्य क्षेत्र जैसलमेर, डीएनपी क्षेत्र सम में 400 हैक्टेयर भूमि पर लगभग चार लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिस पर अभी से ही कार्य करना शुरू कर दिया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो