scriptपरिवार गया था वोट डालने, अकेला पाकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म | Gang Raped with 14 Years Old Girl in Jaisalmer | Patrika News

परिवार गया था वोट डालने, अकेला पाकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

locationजैसलमेरPublished: Apr 30, 2019 05:18:58 pm

Submitted by:

dinesh

आरोपियों ने बहला फुसलाकर किशोरी को जाल में फंसा लिया और अपने घर बुला लिया…

rape
जैसलमेर।

राजस्थान में महिलाओं और बालिकाओं से दुष्कर्म की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब जैसलमेर में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोमवार को इस संबंध में मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार जैसलमेर के नोख थाना इलाके में सोमवार को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान चल रहा था और परिवार के लोग दिन में मतदान करने गए हुए थे। घर पर 14 वर्षीय किशोरी अकेली थी। ऐसे में आरोपियों ने बहला फुसलाकर किशोरी को जाल में फंसा लिया और अपने घर बुला लिया। आरोपियों ने वहां किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। शाम को जब परिजन घर लौटे तो उन्हें वारदात का पता चला। किशोरी की आपबीती पर पीडि़ता के भाई ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गए। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार को पीडि़ता का मेडिकल करवाने के लिए जैसलमेर लेकर आई।
वहीं इधर… विवाहिता के साथ कर डाला दुष्कर्म
करणी विहार थाना इलाके में विवाहिता के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। झुंझुनूं के गोरीर गांव हाल करणी विहार की द्रोणपुरी कॉलोनी निवासी पीडि़ता ने इस संबंध में करणी विहार थाने में झुंझूनूं, खेतड़ी के गांव गोरीर गांव निवासी पंकज कुमार के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया है। थानाधिकारी धर्मराज चौधरी ने बताया कि पीडि़ता किराए से पति व बच्चों के साथ रहती है। आरोपी ने दो साल पहले मौका देखकर बलात्कार किया और अश्लील फोटो खींच ली। मामला किसी को भी बताने पर अश्लील फोटो सार्वजनिक करने और पति व बेटियों को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने करीब छह-सात माह पहले पीडि़ता को फोन करके झुंझुनूं आने के लिए मजबूर किया। पीडि़ता पति को पीहर जाने की कहकर बस से चली और रास्ते में गुढ़ा मोड पर आरोपी ने बस से पीडि़ता को नीचे उतार कर सफेद रंग की कार में बैठाकर पीरूसिंह सर्किल के पास के एक कमरे में ले जाकर बलात्कार किया। अश्लील फोटो और वीडियो बनाए गए। इसके बाद पीडि़ता को पीहर छोडकऱ चला गया। 26 अप्रेल को आरोपी ने फिर से पीडि़ता को आने के लिए मजबूर किया। परेशान महिला ने घरवालों को पूरे मामले की जानकारी दी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो