scriptVideo: कुर्सी की रक्षा का बंधन: महिला विधायकों से रक्षा सूत्र बंधवा जयपुर रवाना हुए गहलोत | Gehlot went to Jaipur to get defense sources tied to women legislators | Patrika News

Video: कुर्सी की रक्षा का बंधन: महिला विधायकों से रक्षा सूत्र बंधवा जयपुर रवाना हुए गहलोत

locationजैसलमेरPublished: Aug 04, 2020 10:47:31 am

Submitted by:

Deepak Vyas

जैसलमेर. पाकिस्तान के साथ दो लड़ाइयों का साक्षी बना सीमावर्ती जैसलमेर सोमवार को आजादी के बाद अनूठे सत्ता संग्राम का साक्षी बना। कुर्सी की रक्षा के लिए पिछले 25 दिनों से जूझ रहे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किलेबंदी में रह रही कांग्रेस की महिला विधायकों से रक्षा सूत्र बंधवाए। रक्षा बंधन का नेग दिया और इसके बाद जयपुर रवाना हो गए।

Video: कुर्सी की रक्षा का बंधन: महिला विधायकों से रक्षा सूत्र बंधवा जयपुर रवाना हुए गहलोत

Video: कुर्सी की रक्षा का बंधन: महिला विधायकों से रक्षा सूत्र बंधवा जयपुर रवाना हुए गहलोत

जैसलमेर. पाकिस्तान के साथ दो लड़ाइयों का साक्षी बना सीमावर्ती जैसलमेर सोमवार को आजादी के बाद अनूठे सत्ता संग्राम का साक्षी बना। कुर्सी की रक्षा के लिए पिछले 25 दिनों से जूझ रहे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किलेबंदी में रह रही कांग्रेस की महिला विधायकों से रक्षा सूत्र बंधवाए। रक्षा बंधन का नेग दिया और इसके बाद जयपुर रवाना हो गए। उनके साथ ऊर्जा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला, उद्योग मंत्री परसादी लाल मीणा व निर्दलीय विधायक राजकुमार शर्मा भी जयपुर गए हैं।
गहलोत रविवार शाम जैसलमेर पहुंचे थे। आज सुबह उनका जोधपुर होते हुए जयपुर लौटने से पहले महिला विधायकों से मुलाकात का कार्यक्रम सुबह साढ़े नौ बजे तय था। मुख्यमंत्री अपने कमरे में ही सियासी चर्चाओं में व्यस्त रहे और करीब तीन घंटे बाद होटल के स्वागत कक्ष में पहुंच कर महिला विधायकों से राखी बंघवाई। गहलोत ने हर महिला विधायक को नैग के रूप में पांच पांच सौ रुपए भेंट किए। इस दौरान गहलोत ने कहा कि ये रक्षा बंधन जीवन भर याद रहेगा। इससे पहले मंत्री ममता भूपेश ने कहा कि सभी आपका सुबह नौ बजे से इंतजार कर रही थी।
बिना बोले निकले सीएम
गहलोत रक्षा बंधन के कार्यक्रम के बाद एक बार फिर सियासी चर्चाओं में व्यस्त हो गए और शाम करीब साढ़े चार बजे होटल से रवाना होकर एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान वे मीडिया से बात करने के लिए भी नहीं रुके। जोधपुर की बजाय सीधे जयपुर रवाना हो गए।
बीच रास्ते मंत्री को बुलावा
मुख्यमंत्री के साथ मंत्री कल्ला व परसादी मीणा तथा विधायक राजकुमार शर्मा भी जयपुर गए हैं। कल्ला को गहलोत ने अचानक फोन करके जयपुर साथ चलने को कहा। कल्ला उस वक्त काले डूंगर देवी मंदिर में पूजा अर्चना करने जा रहे थे। उन्होंने अपने स्टाफ को फोन कर होटल गोरबंद पैलेस से अपना सामान मंगवाया और सीधे एयरपोर्ट पहुंचे।
सियासी क्वारंटीन में रक्षा बंधन
स्वर्ण नगरी के विश्व विख्यात सोनार किले की शक्ल में बनी पांच सितारा होटल सूर्यागढ़ में रखे गए गहलोत खेमे के विधायक भी पूरे दिन कुर्सी की रक्षा के बंधन में बंधे नजर आए। हालांकि अधिकांश विधायकों की बहनें भाइयों की कलाइयां राखियों से सजाने नहीं पहुंच सकी और न ही महिला विधायकों को अपने भाइयों को राखी बांधने का मौका मिला, लेकिन इन सभी ने मुश्किल से कनेक्ट हो पा रही वीडियो कॉल के जरिए रक्षा बंधन की रस्म अदायगी की। महिला विधायकों ने साथी विधायकों को भी राखी बांधी, तो कुछ विधायकों को राखी बांधने के लिए पंडित को भी बुलाया गया। स्थानीय विधायक रूपाराम की बहन अपनी भतीजियों के साथ होटल पहुंची। रूपाराम की बेटियों ने राजस्व मंत्री हरीश चौधरी समेत कई विधायकों को राखियां बांधी। इसी तरह जैसलमेर पहुंची बीटीपी के विधायक राजकुमार रोत की बहन को भी कड़ी सुरक्षा जांच के बाद होटल में प्रवेश देकर राखी बंधवाई गई। कुछ विधायकों ने कूरियर से राखियां भेजी थी।
सरकार की रक्षा के लिए रुद्राभिषेक
स्थानीय कांग्रेस नेता मेघराज परिहार की मेजबानी में सरकार की रक्षा व केंद्र सरकार को सद्बुद्धि के लिए सोमवार को वैशाखी स्थित प्राचीन भूतेश्वर मंदिर में रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। इसमें मंत्री बीडी कल्ला व प्रमोद जैन भाया भी शामिल हुए। इससे पहले भाया ने प्राचीन जैन मंदिर लौद्रवा में भी पूजा अर्चना की तो कल्ला ने देवी मंदिर काला डूंगर में भी पूजा अर्चना की।

ट्रेंडिंग वीडियो