वरिष्ठ नागरिकों ने ली कांग्रेस की सदस्यता
जैसलमेर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से चलाए जा रहे सदस्यता अभियान 2022 के तहत जिला कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को सदस्यता आभियान के अंतिम दिन कई वरिष्ठ नागरिकों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। जिले के सदस्यता अभियान के प्रभारी लक्ष्मण कड़वासरा ने कहा कि देश के संविधान की आत्मा कांग्रेस पार्टी की विचारधारा है। कांग्रेस पार्टी ने देश के संविधान को सर्वोपरि मानते हुए सभी वर्गों के लिए कार्य किया है। जिलाध्यक्ष उम्मेदसिंह तंवर ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जनता के हित में लिए गए फैसले चिरंजीवी योजना व पुरानी पेंशन योजना तथा पहले कृषि बजट राजस्थान के आमजन के लिए उपयोगी साबित हो रहे हैं।