scriptGST department issued GST notice of 4.89 crores to farmer, Jaisalmer, Rajasthan News | 4.89 करोड़ का जीएसटी का नोटिस देख किसान के उड़े होश, पढ़ें चौंकाने वाला मामला | Patrika News

4.89 करोड़ का जीएसटी का नोटिस देख किसान के उड़े होश, पढ़ें चौंकाने वाला मामला

locationजैसलमेरPublished: Jun 02, 2023 04:41:03 pm

Submitted by:

Kirti Verma

एक किसान को जीएसटी विभाग ने 4.89 करोड़ का जीएसटी नोटिस जारी किया है। नोटिस मिलने से किसान के होश उड़ गए और वह परेशान हो गया। गांव के निवासी किसान मेहरामखां पुत्र सफी मोहम्मद ने बताया कि वस्तु एवं सेवाकार आसूचना महानिदेशालय नागपुर आंचलिक इकाई से उसे एक नोटिस मिला है।

GST department issued GST notice of 4.89 crores to farmer
जैसलमेर/लाठी. गांव के निवासी एक किसान को जीएसटी विभाग ने 4.89 करोड़ का जीएसटी नोटिस जारी किया है। नोटिस मिलने से किसान के होश उड़ गए और वह परेशान हो गया। गांव के निवासी किसान मेहरामखां पुत्र सफी मोहम्मद ने बताया कि वस्तु एवं सेवाकार आसूचना महानिदेशालय नागपुर आंचलिक इकाई से उसे एक नोटिस मिला है। इस नोटिस में उसके जीएसटी के 4 करोड़ 89 लाख 66 हजार 552 रुपए बकाया बताए जा रहे हैं। इस राशि को शीघ्र जमा नहीं करवाने पर कार्रवाई की बात कही गई है। नोटिस मिलते ही उसके होश उड़ गए। अब वह पुलिस के साथ अन्य विभागों के चक्कर लगा रहे हैं। उसने बताया कि वह बरोजगार है और खेती-बाड़ी पर निर्भर है। गुरुवार को नोटिस मिलने के बाद से वह चिंतित है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.