जैसलमेरPublished: Jul 03, 2023 08:08:58 pm
Deepak Vyas
-जिले भर में गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में हुए विविध आयोजन
जैसलमेर. जिले भर में सोमवार को गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान गुरुओं का पूजन कर उनकी स्तुति की गई, वहीं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम भी हुए। गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर रविवार शाम को गायत्री परिवार की युवा इकाई दिया की ओर से सांस्कृतिक संध्या तस्मै श्री गुरुवे नम: का आयोजन हुआ। इस दौरान भजनों के माध्यम से गुरु वंदना की गई। बाल संस्कार शाला के बच्चों यथार्थ पुरोहित, कार्तिक, मानवी, रावलसिंह, भवानी, जिनीशा आदि ने वेद मंत्रों की ओर से यज्ञ आचार्य के रूप में दीप यज्ञ का संचालन किया। दीप यज्ञ में लेखाधिकारी आरजीटीपीपी लूणकरण की ओर से कलश पूजन और मुख्य ट्रस्टी अशोक माहेश्वरी द्वारा सपरिवार गुरु पूजन किया गया। उपस्थित सभी की ओर से विश्व सद्भाव और शांति के लिए आहुतियां समर्पित की गई। कार्यक्रम में दिनेश राठी, प्रतीक वैद, बाबूदान चारण, महेश गंगन, लक्ष्मणसिंह, चैनाराम चौधरी, गगेन्द्रसिंह आर्य, रितेश श्रीमाली सहित गायत्री परिवार के अन्य परिजन उपस्थित थे। सोमवार को गायत्री शक्तिपीठ पर गायत्री महायज्ञ का संचालन बालुदास वैष्णव, रामसिंह और चैनाराम चौधरी ने किया।
मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
जैसलमेर. गुरु पूर्णिमा के अवसर पर स्थानीय गांधी बाल मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बाल विकास मण्डल के संरक्षक राजेन्द व्यास, अध्यक्ष राजूराम प्रजापत, मंत्री गिरीश व्यास मौजूद रहे। मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान करते हुए संरक्षक व्यास ने विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने गुरुजन का आभार जताया और बोर्ड परीक्षा की तैयारी के दौरान अपने अनुभवों को बताया। मंत्री गिरीश व्यास ने मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर गांधी बाल मंदिर माध्यमिक विद्यालय, रामगढ़ के प्रधानाचार्य अब्दुल खान कादरी ने विचार व्यक्त किए। प्रधानाचार्य कमल किशार व्यास ने आभार जताया। संचालन सुदीप व्यास ने किया।
गो शाला में गायों को खिलाया चारा
राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ के तत्वाधान में गुरू पूर्णिमा के अवसर पर मूलसागर गांव स्थित तुलसी गोशाला जाकर गायों को हरा घास खिलाया गया। जिला अध्यक्ष वंदना जगाणी ने बताया कि आगामी दिनों में विद्यालयों में छात्राओं की मेंहदी प्रतियोगिात, सामान्य ज्ञान, प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता एवं प्रतिभा खोज प्रतियोगिता होगी। अध्यक्ष मानव व्यास ने आभार जताया।