scriptहरड़ पूजा संपन्न करवाई | Harad Puja was done | Patrika News

हरड़ पूजा संपन्न करवाई

locationजैसलमेरPublished: Nov 23, 2021 12:30:40 pm

Submitted by:

Deepak Vyas

हरड़ पूजा संपन्न करवाई

हरड़ पूजा संपन्न करवाई

हरड़ पूजा संपन्न करवाई

जैसलमेर। आसरी मठ के महंत शिवसुखाथ महाराज के निधन पर नाथ पर परा अनुसार विविध रीति-रिवाजों का निर्वहन किया जा रहा है। इसके तहत नाथ संप्रदाय के प्रमुख महंतों ने यहां पहुंचकर अहम रस्म हरड़ पूजा संपन्न करवाई। यहां पहुंचे संतों में मुख्य रूप से फतेहपुर के महंत नरहरि नाथ, हरियाणा के महंत केशवनाथ, गोगामेड़ी के महंत रूपनाथ, सिरसा के महंत सुंदराई नाथ, नोहर के महंत पंचमनाथ के साथ करीब ८० संत शामिल थे। आसरी मठ की धनियानाथ ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
नशा नाश की निशानी
इधर आसरी मठ में चल रही भागवत कथा के कथाकार गोरधनदास महाराज ने उपस्थित लोगों को समझाया कि मानव को नशे से दूर रहना चाहिए। जिस वस्तु का भोग भगवान को नहीं लगाया जाता, उसका सेवन मनुष्य को नहीं करना चाहिए। चौहटन मठ के मठाधीश जगदीशपुरी महाराज के साथ पूर्व विधायक छोटूसिंह भाटी, समाजसेवी नखतसिंह पूनमनगर, भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आईदानसिंह भादरिया, कमल भूतड़ा, दिनेश टावरी, मनोहरसिंह दामोदरा, हुकमाराम चौधरी आदि ने कथा श्रवण किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो