scriptमातम में बदली शादी की खुशियां, दुल्हन समेत 4 की मौत, दूल्हा घायल | jaisalmer accident: bride with four killed groom injured | Patrika News

मातम में बदली शादी की खुशियां, दुल्हन समेत 4 की मौत, दूल्हा घायल

locationजैसलमेरPublished: Jul 02, 2020 04:11:49 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

जिले में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसे में गंभीर रूप से घायल दुल्हन ने गुरुवार को दम तोड़ दिया है। हादसे में मरने वालों की संख्या चार हो गई। सभी पांच लोग दुल्हन की विदाई के बाद कार में सवार होकर घर लौट रहे थे।

accident_1.jpg
मोहनगढ़ (जैसलमेर)। जिले में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसे में गंभीर रूप से घायल दुल्हन ने गुरुवार को दम तोड़ दिया है। हादसे में मरने वालों की संख्या चार हो गई। सभी पांच लोग दुल्हन की विदाई के बाद कार में सवार होकर घर लौट रहे थे।
जानकारी के अनुसार बोहा गांव निवासी ओमप्रकाश (22) पुत्र पोकरराम और चूंधी निवासी सुशीला (19) की शादी चूंधी गांव में हुई। शादी के बाद दुल्हन को लेकर बारात वापिस लौट रही थी। दुल्हा-दुल्हन सफेद रंग की एसयूवी में सवार थे। बताया जाता है कि तेज गति से चल रही यह गाड़ी देवा-बोहा के बीच पलटी खा गई।
जिसके चलते वाहन में सवार चालक गोविन्दाराम (24) पुत्र बाबूराम निवासी धामिया हाल निवासी अमरसागर, चम्पाराम (22) पुत्र पूनमाराम निवासी बोहा और तोगाराम (18) पुत्र देऊराम निवासी देवा की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल ओमप्रकाश व सुशीला सहित दो अन्य को जैसलमेर लाया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद दूल्हा-दुल्हन को गंभीर रूप से घायलावस्था में जोधपुर के सरकारी अस्पताल में रैफर किया गया। यहां गुरुवार सुबह दुल्हन की भी मौत हो गई। दूल्हे की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है।
मातम में बदली खुशियां
दुर्घटनास्थल पर हादसा होने के साथ ही कोहराम मच गया। अन्य वाहनों में सवार रिश्तेदार शवों पर बिलखने लगे। वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। सबके चेहरे रूआंसे हो गए तथा उनकी आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। किसी ने नहीं सोचा था कि शादी की खुशियां इतनी जल्द काफूर हो जाएगी और मंगल गीतों की जगह रुदन ले लेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो