scriptक्षत्रिय युवक संघ की हीरक जयंती महोत्सव, रथ यात्रा आज जैसलमेर पहुंचेगी | Kshatriya Youth Association's Diamond Jubilee Festival, Rath Yatra wil | Patrika News

क्षत्रिय युवक संघ की हीरक जयंती महोत्सव, रथ यात्रा आज जैसलमेर पहुंचेगी

locationजैसलमेरPublished: Nov 24, 2021 01:53:35 pm

Submitted by:

Deepak Vyas

क्षत्रिय युवक संघ की हीरक जयंती महोत्सव, रथ यात्रा आज जैसलमेर पहुंचेगी

क्षत्रिय युवक संघ की हीरक जयंती महोत्सव, रथ यात्रा आज जैसलमेर पहुंचेगी

क्षत्रिय युवक संघ की हीरक जयंती महोत्सव, रथ यात्रा आज जैसलमेर पहुंचेगी

जैसलमेर. क्षत्रिय युवक संघ की हीरक जयंती महोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं, बाड़मेर से रवाना हई रथ यात्रा बुधवार को 12 बजे तनाश्रम संघ कार्यालय पहुंचेगी, जहां मौजूद गणमान्य नागरिकों की ओर से स्वागत किया जाएगा। मंगलवार को बईया व् झिनझिनयाली में मूलचंदजी प्रोल में हीरक जयंती संदेश यात्रा रैली स्वागत किया गया। भारतीय ग्राम्य आलोक़ायन के तत्वाधान में क्षत्रिय युवक संघ हीरक जयंती कार्यक्रम की शृंखला में दुपहिया वाहन रैली निकाली जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों पर पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया जा रहा है। आगामी कार्य योजना के तहत जैसे.जैसे यात्रा आगे बढ़ रही हैं। ग्रामीण जन उत्साह के साथ में भाग ले रहे हैं। संघ को 75 वर्ष पूर्ण होने जा रहे है। हीरक जयंती महोत्सव के तहत इस तरह से कार्यक्रम आयोजित कर संघ का संदेश घर-घर पहुंचे, इसका प्रयास किया जा रहा है।
यह संदेश यात्रा बाड़मेर वेर माता का मंदिर से रवाना होकर खारिया, चाडी, रामसर, हरसाणी, तुड़बी उगेरी, गिराब, आसाडी आदि गांव से होती हुई जैसलमेर जिले में प्रविष्ट हुई। जहां यात्रा का क्षत्रिय युवक संघ के वयोवृद्ध स्वयंसेवक रेवतसिंह झिनझिनयाली के नेतृत्व में स्वागत किया गया। स्वागत के बाद उक्त यात्रा बईया, मूलचंदजी की प्रोल झिनझिनयाली, निम्बली, कुंडा, कोहरा रणधा, मोढ़ा, तेजमालता होती हुई जोगीदास धाम पहुंची रास्ते मे ग्रामीणों की ओर से ढोल नगाड़ों एवं पुष्प वर्षा कर जगह जगह यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान तारेन्द्रसिंह झिनझिनयाली व महेंद्रसिंह तारातरा की ओर से क्षत्रिय युवक संघ हीरक जयंती महोत्सव महोत्सव में आने का आह्वान किया। बुधवार को यात्रा जोगीदास धाम से प्रात: रवाना होकर देवड़ा, नगराजा, चेलक, नरसिंहो की ढाणी, भोपा, तेम्बड़ेराय होती हुई दोपहर 12:30 पर जैसलमेर शहर में प्रविष्ट होगी, जैसलमेर शहर के मुख्य रास्तों से होती हुई यात्रा तनाश्रम पहुंचेगी, जहां यात्रा का स्वागत किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो