scriptJAISALMER NEWS- नेताओं ने कांग्रेस को मजबूत बनाने का निकाला यह तरिका, जिस सुनकर आप भी कहेंगे… | Leaders raised this issue to strengthen Congress | Patrika News

JAISALMER NEWS- नेताओं ने कांग्रेस को मजबूत बनाने का निकाला यह तरिका, जिस सुनकर आप भी कहेंगे…

locationजैसलमेरPublished: Mar 12, 2018 12:52:48 pm

Submitted by:

jitendra changani

कांग्रेस को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

Jaisalmer patrika

youth congress miting

होली स्नेह मिलन व युवा संवाद कार्यक्रम सम्पन्न, शक्ति प्रोजेक्ट की दी जानकारी
पोकरण . युवा कांग्रेस व आईटी सैल की ओर से रविवार को स्थानीय आशापुरा धर्मशाला मैदान में युवा संवाद व होली स्नेह मिलन कार्यक्रम हुआ। इसमें पोकरण विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में आए युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पंचायत समिति सांकड़ा की प्रधान व राजस्थान प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव अमतुल्लाह मेहर के मुख्य आतिथ्य, नगरपालिका अध्यक्ष आनंदीलाल गुचिया की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में मुख्य वक्ता रतनलाल पुरोहित ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों, आदर्श, सिद्धांतों व कार्यक्रमों के बारे में पूरी जानकारी होना जरूरी है। उन्होंने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पार्टी के इतिहास की जानकारी हासिल कर पार्टी की धर्म निरपेक्ष नीतियों पर चलने की बात कही।

Jaisalmer patrika
IMAGE CREDIT: patrika
भारत एक धर्म निरपेक्ष राष्ट्र
मुख्य अतिथि व प्रधान मेहर ने कहा कि भारत देश एक धर्म निरपेक्ष राष्ट्र है और यही देश की खूबसूरती है। उन्होंने कहा कि देश में कई ऐसी फिरका परस्त ताकतें काम कर रही हैं, जो देश की एकता, अखण्डता, धर्म निरपेक्ष सिद्धांतों को कमजोर कर रही हैं। ऐसी परिस्थिति में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों व सिद्धांतों पर चल राष्ट्र व लोकतंत्र की मजबूती के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के बताए मार्ग पर चलकर प्रत्येक मतदान केन्द्र पर 10-10 कार्यकर्ताओं की टीम तैयार कर पार्टी को मजबूत करने, आगामी दिनों में युवा कांग्रेस की ओर से चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को सफल बनाने व पार्टी को मजबूत बनाने की बात कही।
शक्ति प्रोजेक्ट की दी जानकारी
युवा कांग्रेस जैसलमेर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष विकास व्यास ने शक्ति प्रोजेक्ट व युवा कांग्रेस सदस्यता अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोई भी 18 से 35 वर्ष तक का युवक ऑनलाइन व ऑफलाइन युवा कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर सकता है। प्रदेश में 50 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इस अवसर पर युवा कार्यकर्ता बृजेश गुचिया ने राष्ट्रभक्ति गीत प्रस्तुत किया।
Jaisalmer patrika
IMAGE CREDIT: patrika
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो