सदस्यता अभियान को बनाएं सफल, जोड़ें कार्यकर्ता : शाले मोहम्मद
सदस्यता अभियान को बनाएं सफल, जोड़ें कार्यकर्ता : शाले मोहम्मद
जैसलमेर
Published: March 27, 2022 07:43:11 pm
पोकरण. राजस्थान सरकार के अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ, उपनिवेशन, कृषि सिंचित क्षेत्र विकास एवं जल उपयोगिता विभाग के मंत्री व पोकरण विधायक शाले मोहम्मद ने रविवार को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक लेकर सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए जी-जान से मेहनत करने की बात कही। मंत्री शाले मोहम्मद रविवार को दोपहर एक बजे बाद पोकरण पहुंचे। उन्होंने अपने निवास फतेह मंजिल पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक ली। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं को जोड़कर संगठन को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान को लेकर बूथवार जिम्मेवारियां सुपुर्द की गई है। ऐसे में प्रत्येक कार्यकर्ता को इस अभियान में पूरी मेहनत के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने अब तक जोड़ें गए सदस्यों के बारे में जानकारी लेते हुए कार्य की गति को बढ़ाने और उसे निर्धारित समयावधि में पूरा करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जब बूथ पर कार्यकर्ता मजबूत होगा, तो ऊपर तक संगठन मजबूत बनेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने की नसीहत दी तथा अधिकाधिक संख्या में सदस्य जोडऩे की बात कही। इसी प्रकार उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार की ओर से आमजन के हित में योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने इन योजनाओं का प्रचार प्रसार करते हुए पात्र परिवारों को उसका लाभ दिलाने का आह्वान किया, ताकि योजनाओं की सार्थकता सिद्ध हो सके। साथ ही पोकरण क्षेत्र में सरकार की ओर से दी गई सौगातोंं को लेकर भी आमजन को अवगत करवाने के साथ कांग्रेस की नीतियों, सिद्धांतों, आदर्शों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस मौके पर सदस्यता अभियान के मनीष व्यास, राजूराम मोडरडी, सद्दाम, चेतनराम मेघवाल, जगदीशसिंह राजपुरोहित, मूलाराम कुमावत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सुनी समस्याएं, अधिकारियों को किया निर्देशित
मंत्री शाले मोहम्मद रविवार को कस्बे के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे पर रहे। मंत्री शाले मोहम्मद ने अपने निवास पर जनसुनवाई की। इस दौरान क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे। जिन्होंने पानी, बिजली, चिकित्सा, शिक्षा, सड़क, रोजगार आदि समस्याओं को लेकर ज्ञापन सुपुर्द किए। इसी प्रकार मंत्री ने क्षेत्र के रातडिय़ा गांव में भी जनसुनवाई की। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को लेकर ज्ञापन सुपुर्द किए। जिस पर मंत्री ने तत्काल संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देशित किया।

सदस्यता अभियान को बनाएं सफल, जोड़ें कार्यकर्ता : शाले मोहम्मद
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
