scriptविवाहिता ने की आत्महत्या, पीहर पक्ष ने लगाया दहेज प्रताडऩा का आरोप | Married woman commits suicide, Pehar party alleges dowry harassment | Patrika News

विवाहिता ने की आत्महत्या, पीहर पक्ष ने लगाया दहेज प्रताडऩा का आरोप

locationजैसलमेरPublished: Jun 15, 2021 10:41:39 am

Submitted by:

Deepak Vyas

– पुलिस कर रही मामले की जांच, डीवाईएसपी ने किया मौका मुआयना

विवाहिता ने की आत्महत्या, पीहर पक्ष ने लगाया दहेज प्रताडऩा का आरोप

विवाहिता ने की आत्महत्या, पीहर पक्ष ने लगाया दहेज प्रताडऩा का आरोप

पोकरण. सांकड़ा थानाक्षेत्र के लूणाकल्लां गांव में रविवार की रात एक विवाहिता की ओर से आत्महत्या कर लिए जाने पर पीहर पक्ष ने दहेज के लिए प्रताडि़त करने व आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। सांकड़ा थानाधिकारी हनुमानराम विश्रोई ने बताया कि लूणाकल्लां गांव में रविवार की रात एक युवती के अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लेने की सूचना मिली। जिस पर उन्होंने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर युवती के शव को अपने कब्जे में लिया तथा पीहर पक्ष को सूचना दी। सोमवार को सुबह पीहर पक्ष की ओर से सांगड़ थानाक्षेत्र के मंडाई निवासी दिनेशकुमार पुत्र शिवराम मेघवाल ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि उसकी ***** सरीता की शादी लूणाकल्लां निवासी पेमाराम पुत्र दौलाराम के साथ हुई थी। उसकी सास, पति व ससुराल के लोग उसे दहेज को लेकर आए दिन परेशान करते थे। उसने आरोप लगाया कि उसकी ***** ने दहेज प्रताडऩा से परेशान होकर रविवार रात फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दहेज के लिए प्रताडि़त करने व आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द किया गया।
डीवाईएसपी ने किया मौका मुआयना
विवाहिता की ओर से आत्महत्या कर लिए जाने व पीहर पक्ष की ओर से दहेज प्रताडऩा का आरोप लगाने की सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक मोटाराम गोदारा मौके पर पहुंचे। उन्होंने लूणाकल्लां गांव पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया तथा ससुराल व पीहर पक्ष के लोगों से पूछताछ की। उन्होंने थानाधिकारी विश्रोई से मामले की जानकारी ली।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो