scriptतनोटराय मंदिर दर्शन करने गए मंत्री-विधायक, कांग्रेस प्रभारी ने भी किए दर्शन | Minister-MLA went to visit Tanotarai temple, Congress in-charge also v | Patrika News

तनोटराय मंदिर दर्शन करने गए मंत्री-विधायक, कांग्रेस प्रभारी ने भी किए दर्शन

locationजैसलमेरPublished: Aug 08, 2020 11:31:26 am

Submitted by:

Deepak Vyas

जैसलमेर. कांग्रेस की बाड़ेबंदी में रह रहे कई मंत्रियों और विधायकों का भगवान की शरण में जाने का सिलसिला जारी है। गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी कई मंत्रियों और विधायकों ने सीमावर्ती तनोटराय देवी के मंदिर में दर्शन किए। गत दिवस राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पाण्डे ने भी तनोट यात्रा की।

तनोटराय मंदिर दर्शन करने गए मंत्री-विधायक, कांग्रेस प्रभारी ने भी किए दर्शन

तनोटराय मंदिर दर्शन करने गए मंत्री-विधायक, कांग्रेस प्रभारी ने भी किए दर्शन

जैसलमेर. कांग्रेस की बाड़ेबंदी में रह रहे कई मंत्रियों और विधायकों का भगवान की शरण में जाने का सिलसिला जारी है। गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी कई मंत्रियों और विधायकों ने सीमावर्ती तनोटराय देवी के मंदिर में दर्शन किए। गत दिवस राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पाण्डे ने भी तनोट यात्रा की।
जानकारी के अनुसार अविनाश पांडे के साथ अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद ने देवी के मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की। इसी तरह से शुक्रवार को गोरबंध पैलेस में ठहरे मंत्री भरोसीलाल जाटव और राजेन्द्र यादव के साथ विधायक जगदीश जांगिड़ आदि ने जिला मुख्यालय से 125 किलोमीटर दूरी पर स्थित तनोटराय देवी के दर्शन किए। गौरतलब है कि तीन दिन पहले सभी विधायकों के तनोट जाने का कार्यक्रम बना था लेकिन बाद में किन्हीं कारणों से वे तनोट नहीं जा पाए थे। इनके अलावा शुक्रवार को महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश होटल से बाहर निकलीं। उन्होंने इंदिरा इंडोर स्टेडियम में पौधरोपण किया तथा महिलाओं व बालिकाओं से भेंट की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो