scriptआखिरकार परमाणु नगरी में भी मेहरबान हुआ मानसून, जमकर बरसे बदरा | monsoon rain in jaisalmer | Patrika News

आखिरकार परमाणु नगरी में भी मेहरबान हुआ मानसून, जमकर बरसे बदरा

locationजैसलमेरPublished: Jun 28, 2018 06:10:39 pm

Submitted by:

rajesh walia

आखिरकार परमाणु नगरी में भी मेहरबान हुआ मानसून, जमकर बरसे बदरा

rain
प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। मानसून के आते ही कई इलाकों में इंद्रदेव मेहरबान हो रहे हैं। कहीं पर मूसलाधार बारिश हुई तो कहीं हल्की बारिश ने वातावरण में ठंड़क घोलकर रख दी है। बारिश होने से तापमान में गिरावट देखने को मिली है। साथ ही लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की है। लम्बे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के लिए भी राहत भरी खबर है।
यहां बरसे मेघा

भारत-पाक सीमा से सटे सरहदी क्षेत्र पोकरण में गुरुवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदल गया। मौसम में आए बदलाव के बाद इलाके में मूसलाधार बारिश हुई। मानसून की पहली झमाझम बारिश का लोग लुत्फ उठाते नजर आए। सड़कों पर पानी भर गया। हालांकि इस दौरान लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पोकरण में लम्बे समय से लोग बारिश की आस लगाए बैठे थे। आखिरकार इंद्र देव ने लोगों की पुकार सुन ली। इसके चलते मेघ मेहरबान होकर खूब बरसे। तेज बारिश होने से खेतों में पानी पानी हो गया। वहीं लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिली है। इससे पहले सुबह से मौसम का मिजाज लगातार बदलता रहा व आसमान में बादलो ने डेरा जमाए रखा। सूर्यदेव बादलों की ओट में छुपे नजर आए। मौसम के करवट बदलते ही रुक-रुक कर रिमझिम बारिश का दौर चलता रहा। दोपहर बाद इंद्रदेव मेहरबान हुए तो तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हुई। वहीं मानसून की पहली बारिश का बच्चो ने भी जमकर लुत्फ उठाया। बारिश होने से सड़कों पर पानी भर गया। इसके चलते वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
सड़कों पर भरा पानी लोगों के लिए बना परेशानी

तेज बारिश होने से सड़कों पर पानी भर गया। इसके चलते वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई लोगों के वाहन बीच सड़क पानी में जाकर बंद हो गए। पानी भरने से कई लोगों की गाड़ी खराब हो गई। इस प्रकार लोग बारिश में भीगते हुए अपने गंतव्य स्थानों तक पहुंच पाए।
मूसलाधार बारिश से खिले किसानों के चेहरे

मानसून की पहली बारिश ने किसानों के चेहरे पर रौनक ला दी है। कई दिनों से बारिश के इंतजार में बैठे किसान अब काम में जुट जाएंगे। किसानों ने बताया कि पहली बारिश अच्छी होने से बिजाई का काम शुरू हो सकेगा। किसान अब अपने-अपने खेतों की जुताई करने में लग जाएंगे। इससे समय रहते खऱीफ की बुवाई की जा सकेगी।

ट्रेंडिंग वीडियो