scriptसुबह हुई बारिश, तो दोपहर बाद गर्मी व उमस का हुआ मौसम | Morning rain, then afternoon and summer | Patrika News

सुबह हुई बारिश, तो दोपहर बाद गर्मी व उमस का हुआ मौसम

locationजैसलमेरPublished: Jun 05, 2020 07:53:35 pm

Submitted by:

Deepak Vyas

– आधे घंटे तक हुई अच्छी बारिश- जगह-जगह जमा हुआ पानी

सुबह हुई बारिश, तो दोपहर बाद गर्मी व उमस का हुआ मौसम

सुबह हुई बारिश, तो दोपहर बाद गर्मी व उमस का हुआ मौसम

पोकरण. कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को सुबह हुई अच्छी बारिश से मौसम सुहावना हो गया। हालांकि दोपहर बाद तेज सूर्य की किरणें निकलने से मौसम गर्मी व उमस का हो गया। गत कुछ दिनों से क्षेत्र में आंधी व बारिश का दौर चल रहा है। शुक्रवार को सुबह सात बजे बाद अचानक रेत का तेज बवंडर उठा और आंधी चलने लगी। देखते ही देखते आसमान में चारों तरफ रेत के गुब्बार छा गए और तेज हवाओं के साथ आंधी चलने लगी। जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। कई दुकानों के छप्पर उड़ गए, तो कई जगह विद्युत तारें टूट गई। करीब आधे घंटे तक चली आंधी से आमजन का बेहाल हो गया। करीब आठ बजे तेज बौछारों के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया। करीब आधे घंटे तक हुई अच्छी बारिश से छतों से परनाले बहने लगे और सड़कों पर पानी जमा हो गया। अच्छी बारिश से मौसम ठण्डा हो गया और ज्येष्ठ महिने में लोगों को गुलाबी ठण्ड का अहसास हुआ। करीब 10 बजे तक रुक-रुककर रिमझिम फुहारों का दौर चलता रहा। इस दौरान कस्बे की विद्युत आपूर्ति भी गुल रही। दोपहर 12 बजे बाद आसमान साफ हो गया और सूर्य की तेज किरणेंं निकली। जिससे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। देर शाम तक भी गर्मी व उमस का मौसम बना रहा।
तालाबों में हुई पानी की आवक
कस्बे सहित आसपास क्षेत्र में शुक्रवार को आधे घंटे तक हुई अच्छी बारिश से क्षेत्र के तालाबों में भी पानी की आवक हुई। क्षेत्र के गोमट गांव व कस्बे के उत्तर की तरफ स्थित पहाड़ी पर हुई बारिश से तोलाबेरा नदी के मोखे भी चले। ग्रामीण क्षेत्रों में तालाबों में पानी की आवक से मवेशी को राहत मिलेगी।
रामदेवरा. गांव सहित आसपास क्षेत्र में शुक्रवार को आधे घंटे तक हुई बारिश से मौसम ठण्डा व खुशगवार हो गया। गत एक सप्ताह से क्षेत्र में आंधी व बारिश का दौर चल रहा था। शुक्रवार को सुबह अचानक तेज आंधी चलने लगी। आंधी के बाद तेज बौछारों के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया। करीब आधे घंटे तक तेज बारिश से छतों से परनाले बहने लगे और सड़कों पर पानी जमा हो गया। इसी प्रकार दो घंटे तक रुक-रुककर रिमझिम फुहारे भी चली। बारिश से ग्रामीण क्षेत्र में तालाबों में पानी की आवक हुई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो