यज्ञ के साथ नवीन सत्र शुरू
पोकरण. कस्बे के आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2022-23 का शुभारंभ यज्ञ के साथ किया गया। प्रधानाध्यापक अरुण छंगाणी ने बताया कि प्रतिवर्ष नए सत्र की शुरुआत यज्ञ के साथ की जाती है। इसी के अंतर्गत गुरुवार को पंडित रामेश्वर छंगाणी के सानिध्य में हवन किया गया। प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष घनश्याम माली सहित शिक्षकों व विद्यार्थियों ने विशेष पूजन किया। इसके बाद हवन में अपनी ओर से आहुतियां दी।