scriptजैसलमेर में गर्मी नहीं दिखा रही नरमी, 45 डिग्री पहुंचा पारा | No heat in Jaisalmer, heat reaching 45 degrees | Patrika News

जैसलमेर में गर्मी नहीं दिखा रही नरमी, 45 डिग्री पहुंचा पारा

locationजैसलमेरPublished: May 24, 2020 08:37:43 pm

Submitted by:

Deepak Vyas

जैसलमेर में उमस, लू के थपेड़ों और भीषण गर्मी का असर रविवार को भी बना रहा। दिन चढऩे के साथ ही शुरू हुआ गर्मी का दौर दोपहर में प्रचंड हो गया और बेहाल नजर आए बाशिंदे।

जैसलमेर में गर्मी नहीं दिखा रही नरमी, 45 डिग्री पहुंचा पारा

जैसलमेर में गर्मी नहीं दिखा रही नरमी, 45 डिग्री पहुंचा पारा

जैसलमेर. जैसलमेर में उमस, लू के थपेड़ों और भीषण गर्मी का असर रविवार को भी बना रहा। दिन चढऩे के साथ ही शुरू हुआ गर्मी का दौर दोपहर में प्रचंड हो गया और बेहाल नजर आए बाशिंदे। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति जुदा नहीं है। लोगों ने धूप से बचने के लिए कई प्रकार के जतन किए। रविवार को अवकाश का दिन होने के कारण अधिकांश लोगों ने घरों में रहकर ही अपना समय व्यतीत किया। दोपहर में मुख्य मार्गों व चौराहों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी मौसम ने हर किसी को बेहाल कर दिया। भीषण गर्मी के चलते पशुधन पेड़ों के नीचे विश्राम करता नजर आया। ग्रामीण क्षेत्रों में आंधी की वजह से चारों तरफ रेत ही रेत नजर आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान ४४.६ व न्यूनतम तापमान २८.१ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुख्य मार्गों व चौराहों पर पसरा सन्नाटा
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो