जैसलमेर

photos- आधी रात कृष्णमय हुई स्वर्णनगरी, गूंजे जसोदा के लाले के जयकारे

कृष्ण जन्माष्टमी पर गूंजे जसोदा के लाले के जयकारे                                                               समूचे क्षेत्र में उल्लास का माहौल 

जैसलमेरAug 16, 2017 / 11:08 pm

jitendra changani

Celabration in Krishna Janmasthami in jaisalmer

जैसलमेर. कृष्ण जन्मोत्सव की खुशी में सरहदी जैसलमेर जिले के मंदिरों में उल्लास, उमंग व भक्ति का माहौल देखने को मिला। स्वर्णनगरी सहित आस-पास के क्षेत्रों में कृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां दिन भर की गई। घरों में पंजेरी का भोग बनाकर भगवान कृष्ण को अर्पित किया गया और कृष्ण भक्तों ने दिनभर निराहार रहकर कृष्ण की आराधना कर मंगलकामना की। सरहदी जैसलमेर जिले में मंगलवार को कृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास होने से यहां छोटे-छोटे बच्चे कृष्ण व राधिका के रुप में नजर आए। शहर के विद्यालयों व संस्थानों के कृष्ण जन्मोत्सव के कार्यक्रम करवाकर बच्चों की कृष्ण-राधिक प्रतियोगिताएं आयोजित कर आकर्षण बाल कृष्ण को सम्मानित किया।
आधी रात कृष्णमय हुई स्वर्णनगरी
जैसलमेर में आधी रात को कृष्ण जन्म के साथ ही स्वर्णनगरी कृष्णमयी हो गई। यहां के मंदिरों में उल्लासभरे उत्सव के माहौल में नन्दघर आनन्द भयो, जय हो जय कन्हैयालाल की…, यशोदा के लालो भयो, जय हो गोपाल की… के भजनों से मंदिर परिसर सराबोर हो गया। मंदिरों में रात में थाली व भगवान कृष्ण को संबोधित भजनों की मधुर गूंज यहां उपस्थित लोगों के मन में मिश्री घोल रही थी। कृष्ण जन्म से भक्तजन नृत्य कर खुशियां मना रहे थे। जिससे समूचे क्षेत्र में उल्लास, उमंग व भक्ति का वातावरण बन गया।

Home / Jaisalmer / photos- आधी रात कृष्णमय हुई स्वर्णनगरी, गूंजे जसोदा के लाले के जयकारे

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.