scriptPokaran police arrested two people | पोकरण पुलिस ने दो मामलों में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार | Patrika News

पोकरण पुलिस ने दो मामलों में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

locationजैसलमेरPublished: May 25, 2023 09:20:25 pm

Submitted by:

Deepak Soni

पोकरण पुलिस ने बुधवार शाम व गुरुवार को दो अलग-अलग कार्रवाई करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिन्हें बाद में जमानत पर रिहा किया गया।

पोकरण पुलिस ने दो मामलों में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
पोकरण पुलिस ने दो जनों को किया गिरफ्तार

पोकरण. पुलिस ने बुधवार शाम व गुरुवार को दो अलग-अलग कार्रवाई कर दो जनों को गिरफ्तार किया। जिन्हें बाद में जमानत पर रिहा किया गया। पुलिस ने कस्बे के केन्द्रीय बस स्टैंड पर झगड़ा करने पर एक जने को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार सहायक उपनिरीक्षक धन्नाराम विश्रोई बुधवार शाम पुलिस बल के साथ कस्बे में गश्त कर रहे थे। इस दौरान बस स्टैंड में एक व्यक्ति राहगीरों से झगड़ा कर उन्हें परेशान कर रहा था। जिस पर पुलिस ने समझाइश की तो वह पुलिस से भी झगड़ा करने लगा। जिस पर पुलिस ने जैमला निवासी शांतिलाल पुत्र खेताराम को गिरफ्तार किया। आरोपी को गुरुवार को उपखंड मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेश किया गया। जहां उसे जमानत पर रिहा किया गया।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.