scriptJAISALMER NEWS- आधूनिक उपकरणों से लैस पुलिस के जवानों ने किया…. | Police personnel equipped with modern equipment did it .... | Patrika News

JAISALMER NEWS- आधूनिक उपकरणों से लैस पुलिस के जवानों ने किया….

locationजैसलमेरPublished: Apr 14, 2018 08:13:36 pm

Submitted by:

jitendra changani

पुलिस जवानों को दिया आधुनिक उपकरणों का प्रशिक्षण, जिले के समस्त आला अधिकारी रहे शरीक

Jaisalmer patrika

patrika news

पुलिस लाइन में बल्वा परैड का किया अभ्यास
जैसलमेर. जिले में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए शुक्रवार को पुलिस लाइन जैसलमेर में पुलिस अधीक्षक गौरव यादव के निर्देशन में बल्वा परैड का अभ्यास किया गया। इस में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयनारायण मीणा, जैसलमेर वृत्ताधिकारी मांगीलाल राठौड़, विनोद कुमार सीपा नाचना, उप अधीक्षक पारस सोनी एससीएसटी सैल व जिले के थानाधिकारी व गंगाराम आरआई पुलिस लाइन जैसलमेर सहित अन्य शरीक हुए।
इस दौरान वज्र वाहन से व गैस गनसेट, साधारण स्टन सैल, रबर बुलेट, मल्टी बेटन तथा 12 बोर पम्प एक्शन से फायर किए गए। वहीं बल्वा संबंधी समस्त जानकारी दी गई। अधिकारियों ने समस्त उपकरणों का अभ्यास किया।

ट्रेंडिंग वीडियो