scriptफतेहगढ़ में निर्माणाधीन पॉवर ग्रिड ने किया आगाज | Power grid under construction in Fatehgarh started | Patrika News

फतेहगढ़ में निर्माणाधीन पॉवर ग्रिड ने किया आगाज

locationजैसलमेरPublished: Oct 21, 2020 07:04:45 pm

Submitted by:

Deepak Vyas

एक हजार पौधे लगाने का अभियान शुरू

फतेहगढ़ में निर्माणाधीन पॉवर ग्रिड ने किया आगाज

फतेहगढ़ में निर्माणाधीन पॉवर ग्रिड ने किया आगाज

जैसलमेर. जिला कलक्टर आशीष मोदी ने मंगलवार को फतेहगढ़ में 765/400/220 केवी निर्माणाधीन पॉवर ग्रिड उप केन्द्र में आयोजित ऑपरेशन ग्रीन के तहत एक हजार पौधे लगाने के अभियान का आगाज किया। इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयसिंह, पॉवर ग्रिड के निदेशक-कार्मिक, विनोदसिंह, कार्यपालक निदेशक डीके सिंह एवं अन्य अधिकारियों ने भी पौधे लगाए। इस अवसर पर जिला कलक्टर आशीष मोदी ने पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन को सामाजिक फर्ज बताते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाने की बात कह और सावंता गांव के लोगों से आह्वान किया कि वे मिल.जुलकर गांव को पोलिथीन मुक्त बनाने के लिए आगे आएं और पर्यावरण चेतना का नया इतिहास रचें। पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयसिंह ने सौर विद्युत के उत्पादन को समय की आवश्यकता बताया और कहा कि इनसे जुड़े सकारात्मक परिणामों के बारे में बताते हुए कहा कि इस दिशा में व्यापक प्रयासों की आवश्यकता है। पॉवरग्रिड के निदेशक ;कार्मिकद्ध विनोद सिंह ने पॉवर ग्रिड की गतिविधियों व उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और सीएसआर कार्यों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि इस निर्माणाधीन पॉवरग्रिड का कार्य पूर्ण हो जाने पर जैसलमेर का यह उपकेन्द्र देश के सबसे बड़े उप केन्द्रों में से एक होगा तथा सौर ऊर्जा को राष्ट्रीय ग्रिड से जोडऩे में मदद करेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो