scriptकिशोर स्वास्थ्य दिवस पर हुआ कार्यक्रम | program on adolescent health day | Patrika News

किशोर स्वास्थ्य दिवस पर हुआ कार्यक्रम

locationजैसलमेरPublished: Oct 22, 2021 08:22:19 pm

Submitted by:

Deepak Vyas

किशोर स्वास्थ्य दिवस पर हुआ कार्यक्रम

किशोर स्वास्थ्य दिवस पर हुआ कार्यक्रम

किशोर स्वास्थ्य दिवस पर हुआ कार्यक्रम

पोकरण. कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को किशोर स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.कुणाल साहु व ब्लॉक मुख्य चिकित्साधिकारी डॉॅ.लोंग मोहम्मद के निर्देशन में एडोलसेंट हैल्थ काउंसलर सुनीलकुमार टाक ने कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में 130 छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा किशोर किशोरियों को एडोलसेंट फ्रैंडली हैल्थ क्लिनिक में मिलने वाली चिकित्सा सेवा के बारे में जानकारी दी। साथ ही बालिकाओं को माहवारी, वृद्धि विकास, शारीरिक परिवर्तन, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, सेक्सुअल हरेसमेंट, सामाजिक व मानसिक परिवर्तन के साथ चुप्पी तोड़ो विषयों की जानकारी दी गई। किशोरी बालिकाओं व किशोरों ने अपने जीवन में आने वाली परेशानियों को साझा किया तथा काउंसलिंग सेवाओं के बारे में चिंता व्यक्त की तथा तहसील स्तर पर किशोर स्वास्थ्य केन्द्र की स्थापना पर चर्चा की। शिक्षकों को स्कूल हैल्थ के लिए प्रशिक्षण दिया गया तथा किशोर किशोरियों को आयरन फोलिक एसिड एलबेंडाजोल तथा सैनेटरी नेपकिन वितरण को लेकर जानकारी दी गई। चुप्पी तोड़ो कार्यक्रम के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस मौके पर डॉ.राजकुमार खंडेलवाल, आशा सुमन, प्रधानाचार्य राजकुमार विश्रोई व शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाषण, संगीत नृत्य, वाद विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे प्रतिभागियों को टिफिन बॉक्स, जमेट्री बॉक्स व नोटबुक आदि देकर सम्मानित किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो