scriptराष्ट्रीय बालिका दिवस पर हुआ कार्यक्रमों का आयोजन | Programs organized on National Girl's Day | Patrika News

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर हुआ कार्यक्रमों का आयोजन

locationजैसलमेरPublished: Jan 25, 2021 07:51:24 pm

Submitted by:

Deepak Vyas

पोकरण. राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर की ओर से राज्य स्तरीय वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित किया गया।

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर हुआ कार्यक्रमों का आयोजन

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर हुआ कार्यक्रमों का आयोजन

पोकरण. राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर की ओर से राज्य स्तरीय वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला स्तर पर राजकीय बाल संप्रेषण गृह, एडीआर सैंटर, ताल्लुका पोकरण में स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में सिस्कों वेव एक्स एप्प के माध्यम से प्रसारित किया गया। राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति व रालसा के कार्यकारी अध्यक्ष संगीत लोढ़ा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में रालसा के सदस्य सचिव ब्रजेन्द्रकुमार जैन ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने महिला सुरक्षा, संरक्षण व विकास के विशिष्ट कानूनी अधिकार व सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही विधवा पेंशन योजना, बालिका समृद्धि योजना, महिला सामथ्र्य योजना, आंगनबाड़ी केन्द्र योजनाओं से अवगत करवाया। न्यायाधिपति संगीत लोढ़ा ने वर्चुअल माध्यम से महिला सशक्तिकरण व बालिकाओं के विकास और बालिका शिक्षा पर जोर दिया। पोकरण ताल्लुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष व अपर जिला एवं सैशन न्यायाधीश डॉ.सूर्यप्रकाश पारीक के निर्देशन में ग्राम न्यायालय सांकड़ा के न्यायाधिकारी जितेन्द्रकुमार व पैनल अधिवक्ता मोहम्मद इकबाल ने छात्र छात्राओं को विधिक सेवाएं व उनके संरक्षण के लिए संचालित विधिक सेवाएं योजना 2015 के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बालकों के अधिकारों की जानकारी दी। प्रधानाचार्य अशोक नागौरा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
बालिकाओं को किया सम्मानित
पोकरण (आंचलिक). फलसूण्ड गांव में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बालिका दिवस के मौके पर राजकीय अस्पताल के उजाला क्लिनिक की ओर से कार्यक्रम का आयेाजन किया गया। क्लिनिक के हैल्थ काउंसलर सुनीलकुमार टाक ने बताया कि फलसूण्ड थानाधिकारी भंवरलाल विश्रोई, सरपंच रतनसिंह जोधा के आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में बालिका संरक्षण संबंधी कानून की जानकारियां दी गई। थानाधिकारी विश्रोई ने बाल शोषण बालश्रम, पुलिस सहायता महिला प्रकोष्ठ के बारे में बताया। अस्पताल की कार्मिक सरोज ने जननी सुरक्षा योजना, राजश्री योजना के बारे में जानकारी दी। रिंकू ने बालिका जीवन पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य छितरमल नागौरा ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की बात कही। कार्यक्रम में आयोजित डांस प्रतियोगिता में मनीषा व प्रियंका, चम्मच दौड़ में स्वरूप, गुब्बारा में उर्मिला, पोस्टर में सानिया, भाषण में किरण ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिन्हें पुरस्कार दिया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो