एकता व संगठन के बिना समाज की तरक्की संभव नहीं : दाधीच
- महासम्मेलन व रैली को लेकर की चर्चा
जैसलमेर
Published: April 25, 2022 08:20:41 pm
पोकरण. राजस्थान ब्राह्मण सभा की ओर से जोधपुर में आयोजित होने वाले ब्राह्मण महासम्मेलन व रैली के संरक्षक रामेश्वर दाधीच ने कहा कि एकता एवं संगठन के बिना कोई समाज तरक्की नहीं कर सकता है। इसलिए समाज को संगठित होने की जरूरत है। उन्होंने कस्बे के देवरंग होटल सभागार में आयोजित ब्राह्मण महासभा की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज ने हमेशा अन्य समाजों एवं शासन व्यवस्था का मार्गदर्शन किया है, लेकिन अब समय, काल, परिस्थितियों के बदलाव के साथ समाज को बदलना होगा। अन्यथा आने वाली पीढिय़ां हमें माफ नहीं करेगी। उन्होंने लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था में राजनीतिक चेतना एवं जागृति लाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि समाज को अपने हकों के लिए एकजुट एवं संगठित होने की जरुरत है, तभी समाज आगे बढ़ सकेगा। उन्होंने भगवान परशुराम जन्मोत्सव के मौके पर एक मई को जोधपुर के गांधी मैदान में आयोजित महासम्मेलन एवं रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर सामाजिक एकता का परिचय देने का आह्वान किया।
रूपरेखा, उद्देश्यों की दी जानकारी
इस मौके पर महासम्मेलन आयोजन समिति के नथमल पालीवाल, ब्राह्मण महासभा जोधपुर अध्यक्ष जगदीश गौड़, जोधपुर नगर निगम की पार्षद इन्द्रा राजपुरोहित, कमलेश पुरोहित, सत्यनारायण शर्मा, केएल पारिक ने महासम्मेलन एवं विशाल रैली की रूपरेखा, उद्देश्यों, समाज में व्याप्त कुरीतियों, रुढ़ीवादी परंपराओं को लेकर विचार रखे। उन्होंने महासम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में शरीक होने का आह्वान किया। बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष मनीष पुरोहित, जुगलकिशोर व्यास ने समाज सुधार, एकता व संगठन को लेकर विचार व्यक्त किए। ब्राह्मण महासभा स्थानीय इकाई के अध्यक्ष नारायणलाल रंगा ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए महासम्मेलन व रैली में अधिकाधिक संख्या में पहुंचने का भरोसा दिलाया। बैठक का संचालन रामेश्वर शर्मा ने किया। बैठक में महासभा सांकड़ा इकाई के अध्यक्ष गोरधनसिंह राजपुरोहित, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सौरभ जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश व्यास, जितेन्द्र गौड़, वीरम शर्मा, जितेन्द्र पालीवाल, मुकेश शर्मा, भंवरलाल चिड़वाई, राजकुमार व्यास, जयकिशन पंचारिया सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

एकता व संगठन के बिना समाज की तरक्की संभव नहीं : दाधीच
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
