scriptशर्मनाक ! मासूम को मारने की धमकी देकर मां से किया बलात्कार | Rape with Married woman by threatening to kill child in jaisalmer | Patrika News

शर्मनाक ! मासूम को मारने की धमकी देकर मां से किया बलात्कार

locationजैसलमेरPublished: Jun 20, 2019 09:59:25 pm

Submitted by:

Deepak Vyas

Rape with Married woman:नोख पुलिस थाना में गुरुवार को थानाक्षेत्र के अलग-अलग गांवों के परिवादियों की ओर से बलात्कार व छेड़छाड़ के तीन अलग-अलग मामले दर्ज करवाए गए है। पुलिस के अनुसार क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि गत 18 जून को वह घर पर अकेली थी तथा उसका पति शादी समारोह में बाहर गया हुआ था। रात 11 बजे वह घर पर सो रही थी। इसी दौरान शैतानसिंह उसके घर आया व उसकी दो वर्षीय पुत्री को हाथ में लेकर मारने की धमकी देने लगा। उसने उसके साथ बलात्कार किया।

jaisalmer news

शर्मनाक ! दो वर्षीय बच्ची को मारने की धमकी देकर विवाहिता से रेप

जैसलमेर/नोख. पुलिस थाना में गुरुवार को थानाक्षेत्र के अलग-अलग गांवों के परिवादियों की ओर से बलात्कार व छेड़छाड़(Rape with Married woman) के तीन अलग-अलग मामले दर्ज करवाए गए है। पुलिस के अनुसार क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि गत 18 जून को वह घर पर अकेली थी तथा उसका पति शादी समारोह में बाहर गया हुआ था। रात 11 बजे वह घर पर सो रही थी। इसी दौरान शैतानसिंह उसके घर आया व उसकी दो वर्षीय पुत्री को हाथ में लेकर मारने की धमकी देने लगा। उसने उसके साथ बलात्कार किया। उसी दिन रात दो बजे शैतानसिंह का पुत्र मोतीसिंह आया व उसने भी उसके साथ बलात्कार किया। चिल्लाने पर पड़ौसी भूराराम भागकर उसके घर आया, तब मोतीसिंह ट्रैक्टर लेकर भाग गया। इसी प्रकार एक अन्य गांव के निवासी ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि 26 मई को वह अपनी पत्नी के साथ दादी के स्वर्गवास हो जाने की वजह से रिश्तेदार के घर गए हुए थे तथा उसकी 15 वर्षीय पुत्री घर पर अकेली थी। शाम को वापिस आए, तो देखा कि गांव का ही नींबूराम पुत्र सगताराम उनके घर के अंदर से भाग रहा था। उन्होंने अपनी 15 वर्षीय पुत्री को पूछा, तो उसने बताया कि नींबूराम ने उसका हाथ पकडक़र छेड़छाड़ व गंदी बातें की। इसी प्रकार थानाक्षेत्र के एक नहरी चक निवासी एक नाबालिग ने बताया कि चार माह पहले वह मुरबे पर अकेली थी। इसी दौरान दिनेश डारा पुत्र मोहन डारा उसके पास आया व उसके साथ बलात्कार किया। चार दिन पहले पेट दर्द होने पर वह चैक करवाने पर चिकित्सकों ने उसके गर्भवती होने की बात कही। पुलिस ने तीनों मामले अलग-अलग दर्ज कर जांच शुरू की।
शांतिभंग करने पर एक गिरफ्तार
पोकरण. पुलिस ने बुधवार शाम फलसूण्ड रोड जटावास में झगड़ा कर उत्पात मचाने पर एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार बुधवार शाम सूचना मिली कि एक युवक अपने पड़ौसियों से झगड़ा कर रहा है तथा मरने-मारने पर उतारू हो रहा है। जिस पर सहायक उपनिरीक्षक मगाराम ने मय जाब्ता मौके पर पहुंचकर जटावास निवासी दिलीपसिंह पुत्र ओमसिंह को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया। उसे गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां उसे जमानत पर रिहा किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो