scriptRBSE 12th Result 2023 letest - jaisalmer 4th rank in rajasthan state | RBSE 12th Result 2023: राजस्थान में चौथे स्थान पर रहा जैसलमेर, 95.19 प्रतिशत रहा परिणाम | Patrika News

RBSE 12th Result 2023: राजस्थान में चौथे स्थान पर रहा जैसलमेर, 95.19 प्रतिशत रहा परिणाम

locationजैसलमेरPublished: May 25, 2023 07:55:33 pm

Submitted by:

Deepak Vyas

RBSE 12th Result 2023: - 12वीं कला वर्ग में 95.19 प्रतिशत रहा जैसलमेर जिले का परीक्षा परिणाम,
- गत वर्ष अव्वल रहा था जैसलमेर

RBSE 12th Result 2023: राजस्थान में चौथे स्थान पर रहा जैसलमेर, 95.19 प्रतिशत रहा परिणाम
RBSE 12th Result 2023: राजस्थान में चौथे स्थान पर रहा जैसलमेर, 95.19 प्रतिशत रहा परिणाम

जैसलमेर. RBSE 12th Result 2023: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की ओर से गुरुवार को घोषित 12वीं कला वर्ग के परिणाम में जैसलमेर जिले के 95.19 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। सीमांत जिला राजस्थान भर में इस बार कला वर्ग के परिणाम के मामले में चौथे स्थान पर रहा है जबकि गत वर्ष जैसलमेर पूरे राजस्थान में अव्वल रहा था। पिछले वर्ष जैसलमेर का परिणाम 98.15 प्रतिशत रहा था। इस बार में इसमें करीब 3 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। घोषित परिणाम में लडक़ों की तुलना में लड़कियां आगे रही। गुरुवार को घोषणा के साथ ही परिणाम जानने के लिए होड़ मच गई। इसमें अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। परिजनों ने उन्हें मिठाई खिलाई और होनहारों को बधाइयां देने वालों का तांता लगा रहा।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.