scriptसम और कनोई पहुंची आजादी गौरव यात्रा | Sam and Kanoi reached Azadi Gaurav Yatra | Patrika News

सम और कनोई पहुंची आजादी गौरव यात्रा

locationजैसलमेरPublished: Aug 13, 2022 08:02:58 pm

Submitted by:

Deepak Vyas

सम और कनोई पहुंची आजादी गौरव यात्रा

सम और कनोई पहुंची आजादी गौरव यात्रा

सम और कनोई पहुंची आजादी गौरव यात्रा

जैसलमेर. जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर आजादी गौरव यात्रा शनिवार को सम गांव पहुंची। इस दौरान गांव देशभक्ति के नारों से गुंजायमान हो उठा। ग्रामीणों ने आजादी गौरव यात्रा का ढोल नगाड़ों के साथ पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया। गांव में तिरंगे के साथ पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा के पश्चात सभा का आयोजन हुआ। सभा को जैसलमेर विधायक रूपाराम धनदे ने कहा कि आजादी के लिए दिए बलिदान सदैव याद रखे जाएंगे। कांग्रेस जिला अध्यक्ष उम्मेदसिंह तंवर ने कहा सम में यात्रा के दौरान सभी ने जता दिया कि राष्ट्रप्रेम के लिए सभी महजब के आवाम एकजूट है। हमारी एकता ही हमारी पहचान है। राज्य महिला आयोग की सदस्या अंजना मेघवाल ने कहा कि सम के लोगों ने देशप्रेम की अनूठी मिसाल पेश की है। तत्पश्चात आजादी गौरव यात्रा कनोई गांव में पहुंची, वहां भी ग्रामीणों ने हर्षोल्लास के साथ यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान यात्रा के साथ पूर्व नगरपालिका चेयरमैन सुमार खा, लखसिंह भाटी, जनाब खा, निर्मल पुरोहित, रूपचंद सोनी, भरत श्रीमाली, राधेश्याम कल्ला, लक्ष्मण सिंह, अमृत विश्नोई, दिलीपसिंह, रतनाराम भील, नेमीचंद भार्गव, रमेश भार्गव, चंद्रप्रकाश पुरोहित, राजेंद्र व्यास, जैनाराम सत्याग्रही सोभारे खान, आलम दर्श सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
विद्यालयों ने निकाली तिरंंगा रैली
जैसलमेर। जिले के देवा गांव में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन कर अमृत महोत्सव मनाया गया। विद्यालय के संस्था प्रधान गणपतराम पंवार ने बताया कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में अमृत महोत्सव के आयोजन की कड़ी में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। तिरंगा रैली को विद्यालय प्रांगण से गांव के सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश परिहार, श्रीपीपा क्षत्रिय दर्जी समाज सोजिया लाठी न्याति सेवा समिति के अध्यक्ष आईदान दैया व मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा रैली गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए पुन विद्यालय पहुंची। इसी तरह आदर्श शिक्षण संस्थान जैसलमेर द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर गांधी कॉलोनी जैसलमेर के विद्यार्थियों की ओर से तिरंगा यात्रा का आयोजन कर अमृत महोत्सव मनाया गया । प्रधानाचार्य बीरमाराम ने बताया कि तिरंगा यात्रा विद्या मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार से होती हुई आचार्य, सोनार, खत्री व दर्जी मौहल्ले से होती हुई विद्या मंदिर पहुंची।

ट्रेंडिंग वीडियो