script

सेवा सप्ताह के तहत चलाया स्वच्छता अभियान

locationजैसलमेरPublished: Sep 21, 2020 12:26:14 pm

Submitted by:

Deepak Vyas

सेवा सप्ताह के तहत चलाया स्वच्छता अभियान

सेवा सप्ताह के तहत चलाया स्वच्छता अभियान

सेवा सप्ताह के तहत चलाया स्वच्छता अभियान

जैसलमेर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 70वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य 14 से 20 सितंबर तक सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत मनाया गया। भाजपा प्रदेश निर्देशानुसार भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा रविवार को गड़ीसर तालाब पर स्वछता अभियान चलाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने गड़ीसर तालाब को स्वच्छ करने के लिए स्वछता अभियान चलाया। भाजपा ओबीसी मोर्चा की ओर से जिले के सम्पूर्ण मंडल स्तर पर स्वछता अभियान चलाया गया। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री प्रेम ओड रामदेवरा ने बताया कि कार्यक्रम महंत प्रतापपुरी के सानिध्य में किया गया। इस अवसर पर जैसलमेर आए प्रतापपुरी महाराज ने कहा कि ऐतिहासिक तालाब को देखकर सुकून मिला। उन्होंने गड़ीसर सरोवर को स्वच्छता और ऐतहासिक छतरियों के जीर्णोद्धार को लेकर नगरपरिषद से आग्रह किया। इस दौरान महंत प्रतापपुरी महाराज ,भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा, पूर्व विधायक छोटूसिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिम्मत चौधरी, जिला महामंत्री सवाईसिंह गोगली, सुशील कुमार व्यास, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री प्रेम ओड रामदेवरा, शहर अध्यक्ष अरूण पुरोहित, हरी सिंह, महेंद्र तंवर, नरेंद्र व्यास, पार्षद नरेंद्र गोयल, पारस गर्ग, भवानी सिंह ,सुरजाराम, हनुमान भार्गव, सुंदर लाल दर्जी , सुरेश चौहान, संकर गर्ग, अंकित धीरण, संगीता गोस्वामी, करुणा कंवर सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

ट्रेंडिंग वीडियो