Video: सुरक्षा सखियों एवं महिलाओं ने निकाली रैली, दिया जागरुकता का संदेश
-अभियान आवाज -2 का आयोजन
जैसलमेर
Updated: May 29, 2022 08:15:56 pm
जैसलमेर. महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने, अपने अधिकारों एवं कानूनों के प्रति सजग करने, लैंगिक समानता उत्पन्न करने, महिला अपराधों में कमी लाने एवं युवाओं व बालकों में महिला सुरक्षा एवं सम्मान का भाव जागृत करने के उद्देश्य से जिला पुलिस जैसलमेर में विशेष अभियान आवाज-2 चलाया जा रहा है। अभियान के तहत रविवार को सुबह महिलाओं में सुरक्षा एवं सम्मान का भाव जागृत करने के उद्देश्य डॉ. प्रतिभासिंह जिला कलक्टर जैसलमेर, भंवरसिंह नाथावत जिला पुलिस अधीक्षक जैसलमेर, अंजना मेघवाल सदस्य महिला आयोग राजस्थान जयपुर, अशोक कुमार गोयल महिला अधिकारिता विभाग की ओर से सोनार किले के प्रवेश द्वार गोपा चौक से शहीद पूनमसिंह स्टेडियम तक एक विशाल जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। जागरूकता रैली में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, महिला नर्स, सुरक्षा सखी, शिक्षक महिला प्रशिक्षणार्थी, स्काउट्स व गाइड्स, एनसीसी, सम्भली संस्था, सेवानिवृत पुलिस कार्मिक, महिला पुलिसकर्मी, पुलिसकर्मियों की महिलाएं, पुलिस व महिला शिक्षकगण व विभिन्न महिला संगठनों से जुड़ी करीब 725 महिलाएं शामिल हुई।
दी कानून व अधिकारों की जानकारी
विशाल जागरूकता रैली को जिला कलक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक, जैसलमेर ने संबोधित किया और कानून एवं अधिकारों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के संबंध में राजस्थान पुलिस की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं महिला गरिमा हैल्प लाईन-1090, महिला एवं बाल हैल्प डेस्क, महिला सलाह एवं सुरक्षा केन्द्र, महिला पुलिस पेट्रोलिंग यूनिट, व्हाट्सअप हैल्पलाइन नम्बर, सुरक्षा सखी इत्यादि को सम्मिलित करते हुए बैनर व स्लोगन की तख्तीयों के साथ जागरूकता रैली शहर के विभिन्न मार्गों से महिलाओं की सुरक्षा के संबंध में नारों के माध्यम से जागरूक करते हुए शहीद पूनमसिंह स्टेडियम पहुंची। जागरुकता रैली में 'अपनी बातÓ के तहत डॉ. प्रतिभासिंह जिला कलक्टर, भंवरसिंह नाथावत जिला पुलिस अधीक्षक जैसलमेर, अंजना मेघवाल, सदस्य महिला आयोग जयपुर की ओर से संबोधित करते हुए महिलाओं की सुरक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी देकर अपने समाज व देशहित के लिए शिक्षा से जुड़कर महिला अत्याचारों के विरूद्ध प्रखर रूप से आवाज बुलंद करने के लिए प्रोत्साहित किया। महिला उत्पीडऩ सम्बन्धी घटना पर तुरंत पुलिस हैल्प लाइन नम्बर व पुलिस थाना को देकर महिला सुरक्षा में सहयोग देने का आग्रह किया। इस दौरान जिला मुख्यालय पर उपस्थित पुलिस के अधिकारी उपस्थित रहे।
महिलाओं एवं बालिकाओं को किया जा रहा जागरूक
आरएसी की महिला कांस्टेबल सरला यादव ने महिला अत्याचारों के विरुद्ध लडऩे के लिए बुलंद आवाज में रैली में उपस्थित महिलाओं को जागरुक किया। महिला कांस्टेबल सुनीता की ओर से गीत के माध्यम से महिला सम्बन्धी पुलिस योजनाओं व ऑपरेशन आवाज-2 की जानकारी दी। कांस्टेबल सखी खां व लोक कलाकारों की ओर से महिलाओं को जागरुक रहने व अपने साथ हो रहे अत्याचारों से लडऩे के लिए स्थानीय भाषा में स्वरचित लोकगीत प्रस्तुत किए। इसके अलावा महिला सुधार के लिए संचालित 'सम्भली संस्थाÓ की ओर से महिला अत्याचारों के सम्बन्ध में नुक्कड़ नाटक व गीत प्रस्तुत कर ऑपरेशन आवाज-2 को सफल बनाने में सहयोग दिया। जिला के विभिन्न पुलिस थानों पर अभियान आवाज -2 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरुक किया जा रहा है।

Video: सुरक्षा सखियों एवं महिलाओं ने निकाली रैली, दिया जागरुकता का संदेश
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
