संगोष्ठियों का हुआ आयोजन, मुखर्जी को किया याद
जैसलमेरPublished: Jun 24, 2021 08:12:10 am
संगोष्ठियों का हुआ आयोजन, मुखर्जी को किया याद
संगोष्ठियों का हुआ आयोजन, मुखर्जी को किया याद
पोकरण. भारतीय जनता पार्टी की ओर से बुधवार को क्षेत्र में संगोष्ठियों का आयोजन कर जनसंघ के संस्थापक डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी को याद किया गया। भाजपा नगर मंडल की ओर से फोर्ट रोड पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर डॉ.मुुखर्जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए गए। भाजपा नेता जुगलकिशोर व्यास ने डॉॅ.मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डाला तथा उनके बलिदान को याद किया। इस मौके पर नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा, पार्षद पप्पुलाल शर्मा, खेताराम माली, अनिल रंगा, रमेश टावरी, नखताराम ओड, मूलचंद छीपा, मनोहरसिंह सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पोकरण (आंचलिक). भाजपा ओबीसी मोर्चा की ओर से बुधवार को क्षेत्र के राजमथाई गांव में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष खीमाराम सुथार ने जनसंघ के संस्थापक डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने बताया कि डॉ.मुखर्जी ने जनसंघ की स्थापना की तथा संगठन को आगे बढ़ाया। उन्होंने जनसंघ से भाजपा तक के इतिहास की जानकारी दी तथा डॉ.मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने उनके बताए मार्गों पर चलकर देशसेवा के कार्य करने और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कोरोनाकाल के दौरान चलाए गए सेवा ही संगठन अभियान की जानकारी दी तथा कोरोना संक्रमण को लेकर ग्रामीणों को आवश्यक रूप से वैक्सीन लगवाने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को वैक्सीनेशन को लेकर जनजागरण अभियान चलाने व ग्रामीणों को जागरुक करने की बात कही। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य जितेन्द्र सुथार, अर्जुनराम ओड, पेमाराम सुथार, गोरधनसिंह, देदाराम, भीमदास, शैतानसिंह, कुंजलाल राठी, दलेखां, जुगताराम, प्रयागाराम सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।