वृद्धों की सेवा परमात्मा की सेवा के समान : मंत्री
- वृद्धाश्रम का निरीक्षण कर बांटी कंबलें
जैसलमेर
Published: February 20, 2022 05:29:59 pm
पोकरण . राजस्थान सरकार के अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ, उपनिवेशन, कृषि सिंचित क्षेत्र विकास एवं जल उपयोगिता विभाग के मंत्री व पोकरण विधायक शाले मोहम्मद ने कहा कि वृद्धों की सेवा परमात्मा की सेवा के समान है। उन्होंने कहा कि वृद्धों की सेवा करने से पुण्य प्राप्त होता है। मंत्री शाले मोहम्मद ने शनिवार को क्षेत्र के भणियाणा गांव में जगमाल कल्याण विकास संस्ािान की ओर से संचालित वृद्धाश्रम का निरीक्षण कर आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वृृद्धों के लिए सरकार की ओर से पेंशन, नि:शुल्क यात्रा सहित कई योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए वृृद्धों से आवेदन करने और उनका लाभ अर्जित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिन वृद्धों का कोई सहारा नहीं है, उनके लिए ऐसे वृद्धाश्रमों का संचालन भी किया जा रहा है। यहां वृद्धों को सम्मान के साथ प्रत्येक सुविधा मुहैया करवाई जाती है। उन्होंने वृद्धाश्रम के संचालकों को वृद्धों की सेवा करने, सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधाएं मुहैया करवाने, उन्हें वृद्धाश्रम में प्रत्येक सुविधा व सेवा उपलब्ध करवाने की बात कही। इस मौके पर मंत्री ने सभी वृद्धों को कंबलों का वितरण किया तथा इत्मिनान से एक-एक वृद्ध से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी और आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता रणवीरसिंह गोदारा, उपसरपंच गाजीखां, व्यवस्थापक उमर दइसर, पंचायत समिति सदस्य अब्दुल रहमान दादा, सेवादल के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हाजी यार मोहम्मद गोमट, मास्टर हासमदीन कालीमगरी, सरपंच फजलदीन माड़वा, हाफिज मोहम्मद, मुस्ताक दूधली सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। संस्थान के सचिव वली मोहम्मद ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

वृद्धों की सेवा परमात्मा की सेवा के समान : मंत्री
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
