scriptरामदेवरा में आकस्मिक निरीक्षण पर पहुंचे एसपी | SP arrived on an accidental inspection in Ramdevra | Patrika News

रामदेवरा में आकस्मिक निरीक्षण पर पहुंचे एसपी

locationजैसलमेरPublished: Jul 15, 2020 11:58:33 am

Submitted by:

Deepak Vyas

-पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ली बैठक-पुलिस अधीक्षक ने थाने में प्याऊ, स्वागत कक्ष व चुगाघर का किया उद्घाटन

रामदेवरा में आकस्मिक निरीक्षण पर पहुंचे एसपी

रामदेवरा में आकस्मिक निरीक्षण पर पहुंचे एसपी

जैसलमेर. पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयसिंह ने मंगलवार को पुलिस थाना रामदेवरा का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वृताधिकारी वृत पोकरण मोटाराम, थानाधिकारी दलपतसिंह, थाना एचएम प्रवीणसिंह मय समस्त पुलिस जाब्ता उपस्थित रहे। एसपी के रामदेवरा पहुंचने पर उन्हें थाने में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर का निरीक्षण किया तथा मालखाना रूम, रेकर्ड रूम, और कारागाह की भी जांच की। उन्होंने कारागाह में व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। कोत में हथियारों का निरीक्षण भी किया। एसपी ने थाना में सीसीटीएनएस पर ऑनलाइन किए जाने वाले जाने वाले कार्यो का अवलोकन किया।
अधिकारियों व कार्मिकों की ली बैठक
पुलिस अधीक्षक की ओर से थाने में पदस्थापित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान अनुसंधान अधिकारियों को प्रकरणों का तुरंत निस्तारण कर थाना की पैडेंसी कम करने को कहा। उन्होंने पदस्थापित कर्मचारियों की समस्याओं को सुना तथा उनका निस्तारण करने के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया तथा पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध पर अंकुश लगाने तथा थाना पर आने वाले परिवादियों की बात को सुनकर उनकी समस्या का तुरन्त निवारण करने की सीख दी।
किया उद्घाटन
पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर में बने स्वागत कक्ष, पक्षियों के चुग्गाघर व थाना के सामने हाइ-वे पर बनाई गई बाबा रामदेव जल मन्दिर (प्याऊ) का उद्घाटन किया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो