नववर्ष की पूर्व संध्या पर विशेष यातायात व्यवस्था एवं पुलिस के इंतजाम
जैसलमेरPublished: Dec 31, 2021 10:25:40 am
नववर्ष की पूर्व संध्या पर विशेष यातायात व्यवस्था एवं पुलिस के इंतजाम


नववर्ष की पूर्व संध्या पर विशेष यातायात व्यवस्था एवं पुलिस के इंतजाम
जैसलमेर. जिले में 31 दिसम्बर एवं नववर्ष 2022 के आगमन के दौरान जिले में देशी-विदेशी पर्यटकों की भारी आवाजाही एवं जिले में नव वर्ष 2022 आगमन के दौरान आयोजित कार्यक्रमों के दौरान कानून एवं शांति एवं यातायात व्यवस्था बनाए के लिए प्रबंध किए गए हैं। पुलिस की ओर से विशेष यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिले में इस दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था के प्रभारी नरेद्र चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को बनाया गया हैं। जिले के आला अधिकारी नववर्ष की पूर्व संध्या पर शहर जैसलमेर एवं जिले के महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल सम सेंड ड्यून्स पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखेंगे। शहर एवं सम में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 500 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों का जाब्ता डिप्लॉय किया गया है। इसके साथ-साथ थानाधिकारी पुलिस थाना सम एवं खुहड़ी को नव वर्ष की पूर्व संध्या पर पूर्ण चौकसी एवं सर्तकता से ड्यूटी इंतजाम देने के निर्देश दिए। प्रभारी यातायात शाखा जैसलमेर को नववर्ष की पूर्व संध्या पर यातायात व्यवस्था एवं पार्किग व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए निर्देशित किया गया है।
यहां भी रहेगी निगरानी
शहर में नाका पाइंट-फिक्स पिकेट बनाए जाकर जाब्ता तैनात किया गया है तथा शहर से लेकर सम तक कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 6 पुलिस मोबाइल पार्टियांं एवं शहर में प्रवेश करने वाले मुख्य मार्गों पर नाकाबंदी की व्यवस्था की गई हैं। नववर्ष की पूर्व संध्या पर शहर जैसलमेर एवं सम में यातायात एवं पार्किग व्यवस्था को लेकर जिला पुलिस की ओर से विशेष इंतजाम किए गए हैं। सम से जैसलमेर वन वे
शुक्रवार को शाम 5 से 8 बजे तक सम से जैसलमेर शहर आने का मार्ग आवागमन के लिए पूर्णतया बंद रहेगा। पर्यटक शहर जैसलमेर से सम जा सकेगें, जो केवल वन वे होगा। पर्यटकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए वैकल्पिक मार्ग सम से जैसलमेर आने के लिए सम- खुहडी मार्ग से होकर जैसलमेर आ सकेंगे।
जैसलमेर से सम वन वे
शुक्रवार को शाम 8 बजे से 12 बजे तक शहर जैसलमेर से सम जाने का मार्ग आवागमन के लिए पूर्णतया बंद रहेगा तथा पर्यटक सम से जैसलमेर आ सकेगें जो, वन वे होगा। पर्यटकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए वैकल्पिक मार्ग जैसलमेर से सम जाने के लिए खुहड़ी-सम मार्ग से होकर सम जा सकेंगे।