scriptखेल प्रतियोगिता का समापन, खिलाडिय़ों ने दिखाया दमखम | Sports competition ends, players show stamina | Patrika News

खेल प्रतियोगिता का समापन, खिलाडिय़ों ने दिखाया दमखम

locationजैसलमेरPublished: Nov 25, 2022 07:41:38 pm

Submitted by:

Deepak Vyas

खेल प्रतियोगिता का समापन, खिलाडिय़ों ने दिखाया दमखम

खेल प्रतियोगिता का समापन, खिलाडिय़ों ने दिखाया दमखम

खेल प्रतियोगिता का समापन, खिलाडिय़ों ने दिखाया दमखम

जैसलमेर. 66 वीं जिलास्तरीय प्राथमिक खेलकूद प्रतियोगिता अंडर-11 जिला जैसलमेर का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक जैसलमेर के निर्देश पर मालण बाल मंदिर उच्च प्राथमिक विद्यालय जैसलमेर में किया गया। जिसका समापन 24 नवंबर को रखा गया। 11 वर्षीय कबड्डी, खो -खो, जिम्नास्टिक, दौड़, 50 मीटर, 100 मीटर और रिले दौड़ व खेलों का आयोजन हुआ। प्राथमिक-उच्च प्राथमिक निजी-सरकारी स्कूलों ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया। कब्बड्डी छात्र वर्ग में टीम राजगढ़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम पोकरण ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कब्बड्डी छात्रा वर्ग में टीम राघवा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम फलसूंड ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो छात्र वर्ग में टीम जसवंतपुरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम राजमथाई ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खो खो छात्रा वर्ग में टीम सोनू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम राजमथाई ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 50 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में दानवीर राजगढ़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शाहीद फतेहगढ़ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जसवंत सिंह पाबनासर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में मोतीसिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लोकेन्द्र सिंह राघवा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दीवान सिंह राघवा तृतीय स्थान प्राप्त किया। रिले छात्र वर्ग में राघवा टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। फलसूंड टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 50मीटर दौड़ छात्रा वर्ग में सुमिता फलसूंड ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मंजू कंवर सेऊवा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मीठा फतेहगढ़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह 100 मीटर दौड़ छात्रा वर्ग में सुमिता फलसूंड ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मंजू कंवर सेऊवा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सोनू कंवर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रिले दौड़ छात्रा वर्ग में राघवा टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खेलों का संचालन प्रभारी शिक्षक गोपाल सिंह राठौड़ ने किया। खेलों का संचालन प्रभारी शारिरिक शिक्षक लीलूसिंह सोढ़ा व संजय चूरा के सहयोग से हुआ। यह जानकारी प्रधानाचार्य देवी सिंह जागा ने दी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो