scriptजगह-जगह पौधरोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प | students planted plants | Patrika News

जगह-जगह पौधरोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

locationजैसलमेरPublished: Jul 22, 2018 12:20:37 pm

Submitted by:

Deepak Vyas

क्षेत्र में शनिवार को जगह-जगह पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।

jaisalmer news

jaisalmer news

पोकरण . क्षेत्र में शनिवार को जगह-जगह पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। कस्बे के राजकीय अस्पताल परिसर व मोर्चरी के आस-पास पौधरोपण किया गया। पर्यावरण प्रेमी पार्षद लालसिंह पंवार ने बताया कि राजस्थान पत्रिका के हरयाळो राजस्थान कार्यक्रम से प्रेरणा लेते हुए स्थानीय राजकीय अस्पताल परिसर में मोर्चरी के आसपास नींब, खारी बिदाम, शीशम, पीपल, गुलमोहर, अशोक के एक दर्जन से अधिक पौधे लगाए गए। इस अवसर पर प्रवीण खत्री, ओमप्रकाश सैन, मूलचंद सोनी, महेन्द्रसिंह मोकला, वीरेन्द्र दाधीच, गौरीशंकर जोशी, जितेन्द्रकुमार सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विद्यालयों में किया पौधरोपण
केन्द्रीय विद्यालय सीमा सुरक्षा बल में शनिवार को वन महोत्सव का आयोजन किया गया। प्राचार्य सुरेशचंद मीना ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल 57वीं बटालियन के समादेष्टा सुरेन्द्र मिश्रा ने पौधरोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय परिसर में बड़ी संख्या में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। इसी प्रकार स्थानीय आदर्श विद्या मंदिर बालिका विद्यालय में शनिवारीय कार्यक्रम के अंतर्गत पौधरोपण किया गया। कक्षा छह से 10वीं तक की छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के पौधे लगाकर उनके संरक्षण की जिम्मेवारी ली। इस अवसर पर परमेश्वरी जोशी, अनुसुईया सांदू, भावना गांधी, गरिमा शर्मा, राधिका खत्री सहित छात्राएं उपस्थित थी।
पोकरण. क्षेत्र में चल रहा गर्मी व उमस का दौर शनिवार को भी जारी रहा। सुबह से ही हवा नहीं चलने से उमस का मौसम बना हुआ था। दोपहर होते-होते गर्मी व उमस के चलते आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं होने से लोगों को निराशा हाथ लगी। देर शाम तक भी गर्मी व उमस का मौसम बना रहा। जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। (का.सं.)
तीन को सांप ने डसा
मोहनगढ़ . नहरी क्षेत्र में शुक्रवार व शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर कार्य करने के दौरान तीन जनों को सांप ने डस लिया। परिजन उन्हें उपचार के लिए मोहनगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। यहां उनका उपचार चल रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. केआर पंवार ने बताया कि जरनेल (45) पुत्र दमन बावरी निवासी जीरो आरडी मोहनगढ़ शुक्रवार शाम अपने खेत में काम कर रहा था। इस दौरान उसके हाथ पर सांप ने काट लिया। एसेे ही मोयब खां (४५) पुत्र अलाबक्स खां निवासी टोबा ढाणी शनिवार को ऐवड़ को चारा देने के दौरान सांप ने काट लिया। वहीं देवी (४०) पत्नी पतराम विश्नोई निवासी तीन डिग्गा माइनर को घर में कार्य के दौरान सांप ने काट लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो