scriptजैसलमेर में अब युद्ध स्तर पर होगा प्रवासी श्रमिकों से संबंधित सर्वे कार्य | Survey work related to migrant workers will be on war footing in Jaisa | Patrika News

जैसलमेर में अब युद्ध स्तर पर होगा प्रवासी श्रमिकों से संबंधित सर्वे कार्य

locationजैसलमेरPublished: Jun 25, 2020 08:30:12 pm

Submitted by:

Deepak Vyas

-राजकौशल पोर्टल से अधिक से अधिक जरूरतमंदों को जोडऩे पर दिया जोर- कलक्टर ने ली जिले के अधिकारियों की वीसी

जैसलमेर में अब युद्ध स्तर पर होगा प्रवासी श्रमिकों से संबंधित सर्वे कार्य

जैसलमेर में अब युद्ध स्तर पर होगा प्रवासी श्रमिकों से संबंधित सर्वे कार्य

जैसलमेर. जिला कलक्टर नमित मेहता ने राजकौशल पोर्टल का अधिकाधिक प्रचार करते हुए ज्यादा से ज्यादा हुनरमंद लोगों को इससे जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य करने के निर्देश जिले के अधिकारियों को दिए हैं और कहा है कि खासकर प्रवासी श्रमिकों को उनके हुनर के मुताबिक किसी न किसी काम-धंधे से जोड़कर उनके लिए रोजगार की व्यवस्था करने में भागीदार बनना हम सभी का वैयक्तिक एवं सामाजिक दायित्व है, जिसे समर्पित भाव से पूरा करने में जुटें। जिला कलक्टर मेहता ने गुरुवार को सूचना प्रौद्योगिकी वीसी कक्ष से जिले के उपखण्ड अधिकारियोंए विकास अधिकारियों एवं तहसीलदारों आदि से वीडियो कांफ्रेंस में यह निर्देश दिए। जिला कलक्टर नमित मेहता ने जिले के अधिकारियों को राजकौशल के बारे में जानकारी दी और कहा कि इसके माध्यम से अधिक से अधिक जरूरतमन्दों को जोड़कर उनकी जिन्दगी को आत्मनिर्भर बनाने में पूरी-पूरी भागीदारी निभाएं। इससे संबंधित सर्वे से लेकर श्रेणीवार पंजीयन आदि समस्त गतिविधियों को शीघ्र पूर्ण करें।
जिला कलक्टर ने उपखण्ड अधिकारियों से कहा कि कोविड.19 के लॉक डाउन की वजह से प्रभावित श्रमिकों का घर.घर जाकर उनके हुनर के अनुरूप श्रेणीवार सर्वे पटवारियों एवं ग्राम सेवकों के माध्यम से कराने के कार्य को युद्धस्तर पर अंजाम दें ताकि इन्हें जल्द से जल्द लाभान्वित होने का अवसर प्राप्त हो सके। संयुक्त निदेशक ;सूचना प्रौद्योगिकीद्ध आशुतोष गौतम ने राज्य सरकार द्वारा आरंभ किए गए राजकौशल पोर्टल के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
प्रवासी श्रमिकों के लिए पटवारी तथा ग्राम सेवक के माध्यम से प्राप्त सूची के आधार पर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। इसमें इण्डस्ट्री का भी पंजीयन होता है। इसके लिए नियोक्ता स्वयं पोर्टल पर बिजनेस रजिस्ट्रेशन नम्बर, बीआरए से अपना पंजीकरण कर सकेंगे। इसी प्रकार कोई कंपनी भी अपना पंजीकरण करा सकेगी।

ट्रेंडिंग वीडियो