scriptशिक्षक अपने कार्यों से बनते है महान : मंत्री | Teachers are made great by their actions: Minister | Patrika News

शिक्षक अपने कार्यों से बनते है महान : मंत्री

locationजैसलमेरPublished: Oct 23, 2021 08:55:19 pm

Submitted by:

Deepak Vyas

– शिक्षक की याद में नवनिर्मित प्याऊ का किया लोकार्पण

शिक्षक अपने कार्यों से बनते है महान : मंत्री

शिक्षक अपने कार्यों से बनते है महान : मंत्री


पोकरण. राजस्थान सरकार के अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ एवं जन अभियोग निराकरण विभाग के मंत्री व पोकरण विधायक शाले मोहम्मद ने कहा कि शिक्षक अपने कार्यों से महान बनते है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का देश के निर्माण में अहम योगदान है तथा वे देश के भविष्य का निर्माण करते है। उन्होंने शुक्रवार को कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक स्व.अमरसिंह चौहान की स्मृति में उनकी पत्नी स्नेहलता व पुत्र मानवेन्द्रसिंह की ओर से निर्माण करवाई गई प्याऊ व जल मंदिर का लोकार्पण किया। उन्होंने यहां आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक को हमेशा हर समाज ने सम्मान की दृष्टि से देखा है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिक्षक भी आए है, जिनके कार्यों को उनके जाने के बाद भी याद रखा जाता है। उन्होंने कहा कि शिक्षक अमरसिंह चौहान ने विद्यालय में शैक्षणिक व सहशैक्षणिक कार्य करवाने के साथ समाजसेवा के भी कार्य किए। उन्होंने उनकी स्मृति में जल मंदिर निर्माण करवाने पर परिवारजनों का आभार जताया।
इन्होंने भी रखे विचार
कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष मनीष पुरोहित, उपखंड अधिकारी राजेश विश्रोई, तहसीलदार बंटी राजपूत, अधिशासी अधिकारी तनुजा सोलंकी, पार्षद आईदान पंवार, वरिष्ठ नेता आनंदीलाल गुचिया, मुख्य ब्लॉक शिक्षाधिकारी प्रवीण मेहत्ता, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षाधिकारी विष्णुकुमार छंगाणी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही अतिथियों ने भी विचार रखते हुए जल मंदिर निर्माण पर भामाशाह परिवार का आभार जताया। उन्होंने बताया कि इस जल मंदिर के निर्माण से विद्यार्थियों को ठंडा पेयजल मुहैया हो सकेगा। प्रधानाचार्य राजकुमार विश्रोई ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन राजेश उज्ज्वल ने किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो