scriptभाजयुमो अध्यक्ष को लेकर खींचतान बरकरार | Tension continues over BJYM president | Patrika News

भाजयुमो अध्यक्ष को लेकर खींचतान बरकरार

locationजैसलमेरPublished: Jun 25, 2021 12:30:31 pm

Submitted by:

Deepak Vyas

-जैसलमेर-पोकरण विधानसभा में बंटे नेता-विवाद के चलते रोकी गई नियुक्ति

भाजयुमो अध्यक्ष को लेकर खींचतान बरकरार

भाजयुमो अध्यक्ष को लेकर खींचतान बरकरार


जैसलमेर. भारतीय जनता युवा मोर्चा ;भाजयुमोद्ध के जैसलमेर जिलाध्यक्ष की नियुक्ति पर पड़ा पेंच अब भी बरकरार है। प्रदेश नेतृत्व की ओर से गत बुधवार को राज्य के 34 स्थानों के युवा मोर्चा जिलाध्यक्षों की घोषणा में जैसलमेर अध्यक्ष का नाम शामिल नहीं होने से इस पद को लेकर पार्टी नेताओं के बीच कायम असहमति सतह पर आ गई है। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष का पद पार्टी में जिलाध्यक्ष के बाद सबसे अहम माना जाता है और पार्टी के विपक्ष में होने पर यह पद ज्यादा अहम हो जाता है क्योंकि सत्ता विरोधी धरना-प्रदर्शन से लेकर अन्य रचनात्मक कार्यों में भाजयुमो की भूमिका प्रबल रहती आई है। बताया जाता है कि यह पद जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों जैसलमेर और पोकरण के बीच खींचतान में अटक गया है। दोनों क्षेत्रों के नेता इस पद पर अपने इलाके के कार्यकर्ता को बैठाना चाहते हैं।
यह है अब तक की स्थिति
भाजपा में संगठनात्मक नियुक्तियों का दौर पिछले अर्से से चल रहा है। जिसके तहत पार्टी के ओबीसी प्रकोष्ठ में खीमाराम सुथार और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में कादरबख्श जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। ये दोनों पोकरण विधानसभा क्षेत्र के हैं। ऐसे ही महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पद पर जैसलमेर विधानसभा क्षेत्र से समता व्यास और किसान मोर्चा अध्यक्ष हाथीसिंह मूलाना को बनाया गया है। इस तरह से बात बराबरी की है। जानकारी के अनुसार एसटी मोर्चा अध्यक्ष पोकरण क्षेत्र का बनना तय है। अब एससी मोर्चा और युवा मोर्चा में जैसलमेर-पोकरण का मंथन चल रहा है। युवा मोर्चा को पार्टी में भाजपा के संविधान से जुड़ा बताया जाता है। बाकी मोर्चे व प्रकोष्ठ समय के साथ फैलाव के दृष्टिकोण से बनते चले गए। भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद के लिए उदयसिंह बडोड़ागांव, नरेन्द्र व्यास, मनोहरसिंह कुंडा, कुणालसिंह और मालमसिंह सनावड़ा के नाम दावेदारों के तौर पर उभरकर सामने आते रहे हैं। इनमें नरेंद्र व्यास इकलौते गैर राजपूत हैं तथा मूलत: पोकरण से गिने जाते हैं लेकिन जैसलमेर में निवासरत हैं। इनके अलावा ऐनवक्त पर कोई नया नाम भी बड़े नेताओं की ओर से चलाया जा सकता है, ऐसी भी संभावना बनी हुई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो