scriptजागरुकता गतिविधियों का दौर थमा, अब लगेगा जुर्माना | The era of awareness activities has ended, now fine will be imposed | Patrika News

जागरुकता गतिविधियों का दौर थमा, अब लगेगा जुर्माना

locationजैसलमेरPublished: Jun 30, 2022 08:03:29 pm

Submitted by:

Deepak Vyas

आज से सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध

जागरुकता गतिविधियों का दौर थमा, अब लगेगा जुर्माना

जागरुकता गतिविधियों का दौर थमा, अब लगेगा जुर्माना

आज से सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध
-जागरुकता गतिविधियों का दौर थमा, अब लगेगा जुर्माना
जैसलमेर. विश्व पर्यटन मानचित्र पर विशिष्ट पहचान बना चुकी स्वर्णनगरी सहित समूचे जिले में शुक्रवार से सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्र्रतिबंध रहेगा। जून महीने में इसको लेकर जागरुकता कार्यक्रमों और विविध गतिविधियों का संचालन किया गया था। अब एक जुलाई यानी शुक्रवार से सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग करने वालों से जुर्माना वसूले जाने की कवायद होगी। इसके साथ ही दुकानों व प्रतिष्ठानों पर इस प्लास्टिक की जब्ती भी शुरू होगी। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल, नगरपरिषद और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में इसको लेकर विगत दिनों अलग-अलग क्षेत्रों में समझाइश और जागरुकता लाने की कवायद की गई है। अब 1 जुलाई से प्लास्टिक, उत्पादन, भंडारण और बिक्री उपयोग करने पर रोक रहेेगी। जिम्मेदारों ने शहर के व्यापार मंडलों, दुकानदारों, होटल व रेस्टोरेंट संचालकों और लघु दुकानदारों से भी समझाइश करते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक में प्रतिबंधित वस्तुओं के संबंध में अवगत कराया है।
अब नहीं होगी समझाइश, लगेगा जुर्माना
राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल की क्षेत्रीय अधिकारी शिल्पी शर्मा के अनुसार नगरपरिषद की अगुवाई में अभियान चलाया जा रहा है। गत दिनों 30 जून तक कैम्पेन चला चुके हैं। ई-रिक्शों से जागरुकता लाने की कवायद की गई है। समझाइश व जागरुकता लाने के लिए विभिन्न गतिविधियां भी हुई। अब स्टाक जब्त होगा, वहीं कार्रवाई भी होगी। अभियान के दौरान नियमों की अवहेलना करने पर जुर्माना राशि भी वसूली जाएगी।
सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर रोक आज से
पोकरण. सरकार की ओर से सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध शुक्रवार को लागू हो जाएगा। देश में बहुतायत में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग हो रहा है। ऐसे में सरकार की ओर से इस पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। शुक्रवार को यह प्रतिबंध लागू हो जाएगा। जिसके बाद प्लास्टिक का उपयोग, विक्रय व भंडारण करने पर कार्रवाई की जाएगी। कस्बे में करीब 500 से अधिक किराणा, दूध डेयरी, मेडिकल, परचून, कपड़ों आदि की दुकानें है, जहां प्रतिदिन भारी मात्रा में प्लास्टिक का उपयोग होता है। हालांकि गुरुवार तक प्लास्टिक के उपयोग को रोकने के लिए कोई कार्रवाई या जनजागरण होता नजर नहीं आया है।
की जाएगी कार्रवाई
प्लास्टिक के उपयोग, विक्रय व भंडारण पर शुक्रवार से प्रतिबंध लागू होगा। जिसको लेकर तैयारी की जा रही है। नगरपालिका की ओर से कस्बे में जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। साथ ही प्रतिबंध का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
– राजेशकुमार विश्नोई, उपखंड अधिकारी, पोकरण।

ट्रेंडिंग वीडियो