scriptदूल्हे ने जोधपुर में तौड़ा दम, अब तक दूल्हा-दुल्हन सहित पांच की मौत | The groom died in a hospital in Jodhpur, so far five including the bri | Patrika News

दूल्हे ने जोधपुर में तौड़ा दम, अब तक दूल्हा-दुल्हन सहित पांच की मौत

locationजैसलमेरPublished: Jul 03, 2020 08:57:02 pm

Submitted by:

Deepak Vyas

देवा के पास हुई सड़क दुर्घटना में दुल्हा दुल्हन सहित आठ जने घायल हो गए थे। जिसमें गम्भीर रूप से घायल दूल्हे ओम प्रकाष पुत्र पोकर राम जाति भील निवासी बोहा का बुधवार की रात्रि से जोधपुर के अस्पताल में उपचार चल रहा था।

दूल्हे ने जोधपुर में तौड़ा दम, अब तक दूल्हा-दुल्हन सहित पांच की मौत

दूल्हे ने जोधपुर में तौड़ा दम, अब तक दूल्हा-दुल्हन सहित पांच की मौत

मोहनगढ़ . देवा के पास हुई सड़क दुर्घटना में दुल्हा दुल्हन सहित आठ जने घायल हो गए थे। जिसमें गम्भीर रूप से घायल दूल्हे ओम प्रकाष पुत्र पोकर राम जाति भील निवासी बोहा का बुधवार की रात्रि से जोधपुर के अस्पताल में उपचार चल रहा था। शुक्रवार की सुबह के समय उपचार के दौरान दूल्हे ओम प्रकाष ने दम तौड़ दिया। दूल्हे की मौत के समाचार मिलते ही परिवार के सदस्यों पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा। दुल्हन सुषीला की बुधवार की रात्रि में ही जोधपुर ले जाने के दौरान मौत हो गई थी। मोहनगढ़ पुलिस थानाधिकारी माणक राम विष्नोई के निर्देष पर जांच अधिकारी एएसआई माना राम पंवार ने नेहड़ाई पुलिस चैकी प्रभारी हरि राम को जोधपुर भेजा गया। जहां पर मृतक का पोस्ट मार्टम करवाने के बाद ग्राम बोहा के लिए रवाना हो गए। जो देर रात्रि में बोहा पहुंच पाएंगे।
सड़क दुर्घटना में दुल्हा दुल्हन सहित पांच की मौत
ग्राम बोहा से ओम प्रकाष पुत्र पोकर राम जाति भील की बारात चूंधी भीखा राम जाति भील के यहां गई थी। जहां भीखा राम की पुत्री सुषीला के साथ विवाह संपन्न होने के बाद बारात को विदाई दी गई थी। दुल्हा दुल्हन को लेकर अपने ग्राम बोहा आ रहा था। बोहा पहुंचने से लगभग तीन किमी पहले ही दुल्हा दुल्हन की कार तेज गति होने तथा टायर के फटने से पलट गई थी। जिसमें वाहन चालक गोविन्दा राम पुत्र बाबू राम उम्र 24 वर्ष निवासी धामिया पीएस सम हाल निवासी अमरसागर, दुल्हे के रिष्तेदार चम्पा राम पुत्र पूनमा राम उम्र 22 वर्ष निवासी बोहा, तोगा राम पुत्र देऊ राम उम्र 18 वर्ष निवासी देवा की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं दुल्हन सुषीला ने जोधपुर ले जाने के दौरान दम तौड़ दिया था। जिनका गुरूवार को मोहनगढ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम किया गया। शुक्रवार की सुबह दुल्हे ओम प्रकाष ने भी जोधपुर में उपचार के दौरान दम तौड़ दिया। सूचना मिलने पर नेहड़ाई चैकी प्रभारी हरि राम जोधपुर पहुंचे। जहां पर मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव लेकर ग्राम बोहा के लिए रवाना हो गए। जो देर रात्रि तक बोहा पहुंच पाएंगे।
पांच घरों में मातम
देवा के पास बुधवार की सांय को हुए सड़क हादसे ने पांच घरों में खुषी को मातम में बदल दिया। जहां घरों में खुषी का माहौल था। वहां अब सन्नाटा पसरा हुआ है। दुल्हा दुल्हन के घरों में जहां शादी के गीतों का मधुर संगीत सुनाई देता था। वहां अब दुल्हा दुल्हन की मौत के बाद अब दोनों घरों में रौने व चींखने की आवाजे ही सुनाई दे रही है। दुल्हन के घर में माता पिता व अन्य सुषीला का वापिस आने का इंतजार करते ही रह गए। सभी मृतकों के घर में मातम छाया हुआ है। शुक्रवार की सुबह दुल्हे ओम प्रकाष की मौत का समाचार मिलने के बाद से घर में परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। जानकारी मिलते ही घर के बाहर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। हर कोई एक दूसरे को ढांढस बंधाता नजर आया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो