scriptभीषण गर्मी कर रही बेहाल, रामदेवरा में गश खाकर गिरी महिला | The heat is ravaging, a woman falls in Ramdevra after a gush | Patrika News

भीषण गर्मी कर रही बेहाल, रामदेवरा में गश खाकर गिरी महिला

locationजैसलमेरPublished: May 26, 2020 08:32:13 pm

Submitted by:

Deepak Vyas

– रामदेवरा में गश खाकर गिरी महिला

भीषण गर्मी कर रही बेहाल, रामदेवरा में गश खाकर गिरी महिला

भीषण गर्मी कर रही बेहाल, रामदेवरा में गश खाकर गिरी महिला

पोकरण. क्षेत्र में भीषण गर्मी व लू का प्रकोप लगातार जारी है। मंगलवार को दिन चढऩे के साथ सूर्य की किरणें आग उगलने लगी। दोपहर के समय भीषण गर्मी व तापमान में हुई बढ़ोतरी के कारण नौतपा का असर साफ नजर आया। भीषण गर्मी व लू के थपेड़ों के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। मंगलवार को दोपहर 12 बजे बाद तापमान में काफी उछाल आया और 46 डिग्री से अधिक तापमान दर्ज किया गया। दोपहर के समय मुख्य मार्गों व चौराहों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। भीषण गर्मी का दौर देर शाम तक भी जारी रहने से जनजीवन प्रभावित हुआ।
रामदेवरा. क्षेत्र में भीषण गर्मी के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो रहा है। गत एक सप्ताह से सूर्य देव अपना रौद्र रूप दिखा रहे है तथा दो दिनों से नौतपा शुरू हो जाने से भीषण गर्मी का असर भी तेज हो गया है। दिनोंदिन बढ़ रहा तापमान लगातार कहर बरपा रहा है। मंगलवार को भीषण गर्मी के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। इसी प्रकार गांव में रेलवे स्टेशन के पास सड़क पर जा रही एक महिला भीषण गर्मी के कारण पानी की कमी हो जाने से अचानक गश खाकर गिर पड़ी। स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया तथा प्राथमिक उपचार करवाया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो