script'The people of the border area should remain alert, keep moving forwar | 'सीमाक्षेत्र के लोग रहे सजग, देश की रक्षा के लिए रहे अग्रसर' | Patrika News

'सीमाक्षेत्र के लोग रहे सजग, देश की रक्षा के लिए रहे अग्रसर'

locationजैसलमेरPublished: Dec 29, 2022 08:14:43 pm

Submitted by:

Deepak Vyas

- धर्म रक्षा निधि संकल्प अभियान के तहत धर्मसभा

'सीमाक्षेत्र के लोग रहे सजग, देश की रक्षा के लिए रहे अग्रसर'
'सीमाक्षेत्र के लोग रहे सजग, देश की रक्षा के लिए रहे अग्रसर'

पोकरण. विश्व हिन्दू परिषद की ओर से धर्म रक्षा निधि संकल्प अभियान के दौरान बुधवार रात कस्बे के संघ कार्यालय में धर्मसभा का आयोजन किया गया। इसमें मां भारती की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम शुरू किया गया। विहिप प्रखंड मंत्री तनसिंह राजगढ़ ने बताया कि धर्म रक्षा निधि संकल्प अभियान के तहत धर्मसभा आयोजित की गई। मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए बजरंग दल के प्रांत विद्यार्थी प्रमुख लालूसिंह सोढ़ा ने कहा कि सीमांत क्षेत्र की सुरक्षा के लिए हिन्दू समाज को हमेशा सजग रहना होगा। आवश्यकता पडऩे पर इस भारत को मां मानने वाला पुत्रवत समाज ही इस देश की रक्षा के लिए हमेशा अग्रसर रहेगा। उन्होंने कहा कि भारत पुन: विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। इस दौर में हिन्दू समाज को ज्यादा सजग रहने की आवश्यकता है। कुछ राष्ट्रविरोधी तत्व भारत में ही इस देश के विरोध में षड्यंत्र रचा रहे है। इसलिए राष्ट्रभक्त हिन्दू समाज को इस दौर में अपनी भूमिका को पहचानते हुए पूरी सिद्धत के साथ जुट जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भारत पुन: गुलाम नहीं बने, इसके लिए सभी को जागृत रहकर समाज को जगाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि हजारों वर्षों में भारत की पौराणिक सनातन संस्कृति पर चोटेंं हुई है। फिर भी ऋषि मुनियों की तपस्या के कारण आज भी सनातन संस्कृति विश्व की सर्वश्रेष्ठ संस्कृति है। उन्होंने संगठन के कार्यों, गतिविधियों की जानकारी देते हुए संगठन की मजबूती के लिए तन, मन व धन से सहयोग करने का आह्वान किया।
विहिप सुरक्षा के साथ चला रही सेवा के प्रकल्प
इस मौके पर कार्यक्रम में उपस्थित महंत प्रतापपुरी महाराज ने विश्व हिन्दू परिषद की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 1964 में जब से परिषद की स्थापना हुई है, तब से लगातार हिन्दू समाज के हित में निरंतर कार्यरत है तथा धर्मविरोधी ताकतों के मनसूबे कामयाब नहीं होने दे रहे है। सीमावर्ती क्षेत्र में राष्ट्र विरोधियों का भी डटकर सामना किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि परिषद की ओर से सुरक्षा के साथ सेवा के प्रकल्प भी चलाए जा रहे है। हिन्दू समाज में जागरण का कार्य चल रहा है। विहिप विभाग मंत्री पवन वैष्णव ने बताया कि हिन्दू समाज को धर्म रक्षा निधि संकल्प अभियान में सभी को अपनी पूरी ताकत के साथ काम कर इस अभियान को सफल बनाना चाहिए। नगर अध्यक्ष जेठूसिंह ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन बजरंग दल जिला संयोजक वीरमसिंह सनावड़ा ने किया।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.