scriptJAISALMER NEWS- जिम्मेदारों की कुंभकर्णी नींद, बारिश में दे सकता है नहीं भूलने वाला दर्द | The pitcher sleeping of the responsible, can give in the rain | Patrika News

JAISALMER NEWS- जिम्मेदारों की कुंभकर्णी नींद, बारिश में दे सकता है नहीं भूलने वाला दर्द

locationजैसलमेरPublished: Mar 14, 2018 10:36:19 pm

Submitted by:

jitendra changani

नदी क्षेत्र में अवैध खनन, बारिश में हो सकता है संकट

patrika news today

Jaislamer patrika

नदी के रास्ता भटकने से बन सकते हैं बाढ़ के हालात
चाधन . जैसलमेर पोकरण राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोगड़ी नदी के बहाव क्षेत्र में लम्बे समय से अवैध खनन हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि इससे नदी का रास्ता भटक सकता है। जानकारी के अनुसार चांधन से गोगड़ी नदी की दूरी करीब आधा किलोमीटर है। वर्षा ऋतु में कई बार राजस्व गांव सगरा में भी बाढ़ के हालात बन चुके हैं। अतिवृष्टि के कारण कई बार सगरा, जेठा, कलरो की ढाणी, चांधन सहित कई ढाणियों के लोगों को बाढ़ के पानी की चिंता सताने लगती है। बहाव क्षेत्र में बबूल की झाडिय़ां, कचरा व अवैध खनन के कारण नदी का बहाव अवरुद्ध हो रहा है। इससे ग्रामीणों के लिए संकट खड़ा हो सकता है। इसको लेकर कई बार विभाग को अवगत कराया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो