scriptVideo: देश की सुरक्षा करने वाले असली नायक: अक्षय कुमार | The real heroes who protect the country: Akshay Kumar | Patrika News

Video: देश की सुरक्षा करने वाले असली नायक: अक्षय कुमार

locationजैसलमेरPublished: Jan 16, 2021 09:47:36 am

Submitted by:

Deepak Vyas

-सुपरस्टार अक्षय कुमार ने सैन्य स्टेशन में हाफ मैराथन को रवाना किया-जवानों का मनोबल बढ़ाया

Video: देश की सुरक्षा करने वाले असली नायक: अक्षय कुमार

Video: देश की सुरक्षा करने वाले असली नायक: अक्षय कुमार

जैसलमेर. जैसलमेर में अपनी फिल्म बच्चन पांडे की शूटिंग के लिए आए सुपरस्टार अक्षय कुमार शुक्रवार को जैसलमेर स्थित सैन्य स्टेशन पहुंचे। यहां उनका मेजर जनरल एएस गहलोत सहित अन्य सैन्य अधिकारियों ने स्वागत किया। अक्षय कुमार ने 1971 की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक विजय की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित हाफ मैराथन दौड़ को झंडी दिखाकर रवाना किया। उनके साथ फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला, अभिनेता अरशद वारसी और अभिनेत्री कृति सेनन भी सैन्य स्टेशन पहुंचे। अक्षय कुमार ने सेना के जवानों की हौसला अफजाई की तथा उनके साथ वॉलीबॉल भी खेली। अक्षय कुमार की एक झलक पाने के लिए सेना के जवान भी बेताब नजर आए। हाफ मैराथन में 250 सैनिकों, 70 महिलाओं और 30 बच्चों ने अलग-अलग श्रेणियों में भाग लिया।
अक्षय कुमार ने प्रतिभागियों और दर्शकों को उनके उत्साह और योगदान के लिए बधाई दी। उन्होंने 1971 में भारतीय सशस्त्र बलों की शानदार भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हम एक राष्ट्र के रूप में महान भारतीय सेना पर गर्व करते हैं और इसके प्रति उच्च सम्मान का भाव रखते हैं। उन्होंने कहा कि हम परदे पर नायक हैंए लेकिन हमारी सरहदों की रखवाली करने वाले सैनिक असली नायक हैं। उन्होंने उन सभी शहीदों को भी श्रद्धांजलि दी जिन्होंने राष्ट्र की सेवा में अपना जीवन लगा दिया। उन्होंने आगे कहा कि यह वर्दी में निडर पुरुषों और महिलाओं के कारणए जो अपने परिवारों और घरों से दूर रहते हैं, हम अपने घरों में शांति से रह पाते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो