scriptसोचो समझो बचो नशे से, जीवन जियो बड़े मजे से…. | Think, understand, avoid intoxication, live life with great fun.... | Patrika News

सोचो समझो बचो नशे से, जीवन जियो बड़े मजे से….

locationजैसलमेरPublished: Sep 19, 2021 07:36:11 am

Submitted by:

Deepak Vyas

-सोनू विद्यालय में व्यसन मुक्ति प्रदर्शनी का आयोजन

सोचो समझो बचो नशे से, जीवन जियो बड़े मजे से....

सोचो समझो बचो नशे से, जीवन जियो बड़े मजे से….


जैसलमेर. गायत्री परिवार की युवा इकाई डिवाइन इंडिया यूथ एसोसिएशन दीया की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150 वे जयंती वर्ष पर चलाए जा रहे व्यसन मुक्ति और कुरीति उन्मूलन पखवाड़े के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सोनू में व्यसन मुक्ति प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। दीया के प्रवक्ता नरपत लाल शर्मा ने बताया कि प्राचार्य केशरसिंह ने शिक्षकों बाबूलाल, लालसिंह, राजेश दलाल की उपस्थिति में सरस्वती माता की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर गायत्री मंत्र के सामूहिक उच्चारण के साथ कार्यक्रम का आगाज किया। दीया कार्यकर्ता रमेश छंगाणी ने गायत्री परिवार के संस्थापक श्रीराम शर्मा आचार्य के महात्मा गांधी के साथ संवाद का जिक्र किया और बताया कि राम राज्य के उनके स्वप्न को पूरा करने के लिए व्यसन मुक्ति और कुरीति आंदोलन को शुरू किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने व्यसन मुक्ति नारों जैसे – मदिरा, मांस, तामसी भोजन, दूषित करते तन मन जीवन.. सोचो समझो बचो नशे से, जीवन जियो बड़े मजे से… गांजा, भांग, शराब तंबाकू तन-मन-धन के हैं यह डाकू… आदि को दोहराया। उन्होंने बताया कि समाज में पारिवारिक कलह, आतंकवाद, सड़क दुर्घटनाओं, नारी शोषण आदि का मूल नशा ही है। प्राचार्य केशरसिंह ने सभी विद्यार्थियों से व्यसन मुक्ति प्रदर्शनी से संकल्प ले कर नशे और मृत्यु भोज, दहेज, जातिभेद आदि से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में दीया जैसलमेर के सांवताराम, भीमसिंह भाटी आदि ने सहयोग किया।

ट्रेंडिंग वीडियो