scriptJAISALMER NEWS- भाजपा के इस बड़े नेता ने कांग्रेस पर लगाए यह गंभीर आरोप कहा कुछ ऐसा कि… | This big BJP leader has put serious charges against Congress | Patrika News

JAISALMER NEWS- भाजपा के इस बड़े नेता ने कांग्रेस पर लगाए यह गंभीर आरोप कहा कुछ ऐसा कि…

locationजैसलमेरPublished: Jun 04, 2018 11:05:16 pm

Submitted by:

jitendra changani

वंशवाद व जातिवाद से बाहर नहीं आ सकती कांग्रेस : सैनी

Jaisalmer patrika

Patrika news

जैसलमेर. भारतीय जनता पार्टी के प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन में सांसद मदनलाल सैनी ने व्यास बगेची में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में कहा कि देश के मतदाता कांग्रेस को निपटा चुके है। अब देश कंाग्रेसमुक्त व भ्रष्टाचार मुक्त होकर रहेगा। कांग्रेस अपने वंशवाद व जातिवाद से बाहर नहीं आ सकती। भाजपा ने गांव- गांव में जो विकास की गंगा बहाई है, उससे महिला युवा किसान गरीब हरर हर वर्ग लाभान्वित हुआ है। मोदी सरकार के चार वर्षों में जन कल्याण के कार्य जनता के सामने है। मुख्यमंत्री ने केन्द्र के सहयोग से राज्य की काया पलट दी है। कोई भी केन्द्र व राज्य पर एक भी आरोप नही लगा सकते। उन्होंने पूर्व सैनिकों, चिकित्सा, आर्थिक, व्यापार, उद्योग, विधि, बुद्धिजीवी व शिक्षक प्रकोष्ठ व पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को अपने प्रभाव का उपयोग कार्यक्षेत्र में प्रभावी ढंग से करने की बात कही। भाजपा जिलाध्यक्ष जुगल किशोर व्यास ने सम्मेलन में उपास्थित प्रबुद्ध नागरिको को देशहित में कार्य करने की बात कही। विधायक छोटूंिसह भाटी ने राज्य सरकार की उपलब्धियो के साथ साथ जिले में कराये गये विकास कार्यो पर प्रकाश डाला। राज्य बीज निगम के अध्यक्ष व संगठन जिला प्रभारी शम्भूंिसंह खेतासर ने केन्द्र सरकार की उपलब्धियो के साथ जनकल्याण योजनाओ की जानकारी दी। नगर परिषद सभापति कविता खत्री, पूर्व विधायक सांगसिंह, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के विमलेश पुरोहित मंचासीन थे। जिला संयोजक दिलीपंिसह राजावत ने आभार व्यक्त किया। मंच संचालन राजेन्द्र अवस्थी व आशाराम सिंधी ने किया। प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र सिंह विजय बीसानी, रमेश टावरी, कै. सगतसिंह, ऐडवोकेट रेवन्तसिंह, जयप्रकाश आचार्य, लक्ष्मीनारायण श्रीमाली, रिशी तेजवानी सहित बडी संख्या में जिले के प्रबुद्ध जन कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Jaisalmer patrika
IMAGE CREDIT: patrika
कमल संदेश यात्रा व मैराथन दौड़ का आयोजन
जैसलमेर. भाजपा नीत केन्द्र सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर कमल संदेश यात्रा व मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। कमल संदेश यात्रा का आगाज गडीसर चौराहे से जिलाध्यक्ष जुगलकिशोर व्यास, विधायक छोटूसिंह भाटी और पूर्व विधायक सांगसिंह भाटी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। संयोजक उदयसिंह भाटी व मनोहरसिंह कुंडा ने बताया कि गड़ीसर चौराहे से संदेश यात्रा शहर के आसनी रोड, गोपा चौक, सदर बाजार, गांधी चौक होते हुए हनुमान सर्किल तक पहुंची। उसी प्रकार मैराथन दौड गोपा चौक से हनुमान सर्किल तक आयोजित की गई। युवा मोर्चे के जिला महामंत्री नरेन्द्र व्यास न बताया कि कमल संदेश यात्रा व मैराथन दौड़ में जिला महामंत्री चन्द्रप्रकाश सारदा, उपाध्यक्ष सवाईसिंह गोगली, हिम्मताराम चौधरी, मण्डल अध्यक्ष नाथूसिंह गोगली, कंवराजसिंह चौहान, महेन्द्रसिंह दूजासर कुन्दनसिंह, प्रवीण व्यास, सांगसिंह, आसकन्द्रा, राकेश व्यास, प्रेमसिंह, आकाश ओझा, अरुण पुरोहित सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता यात्रा व मैराथन दौड़ में शामिल हुए।
Jaisalmer patrika
IMAGE CREDIT: patrika
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो