scriptदर्दनाक हादसा: करंट लगने से तीन जनों की मौत, 12 घंटे तक पड़े रहे शव… | Three People Died of Electric Shock in Jaisalmer | Patrika News

दर्दनाक हादसा: करंट लगने से तीन जनों की मौत, 12 घंटे तक पड़े रहे शव…

locationजैसलमेरPublished: Jul 02, 2020 12:37:29 am

Submitted by:

abdul bari

परिवार का पालन पोषण करने वाले हंसते खेलते परिवार के तीन जनें काल कलवित हो गए। परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतकों परिवारजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था।
 

रामदेवरा (जैसलमेर).

गांव के निकटवर्ती राजस्व गांव वीरमदेवरा में नलकूप पर कार्य करते समय बुधवार को अचानक करंट लगने से तीन जनों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना सुुबह की बताई जा रही है, लेकिन हादसे के दौरान आसपास अन्य कोई व्यक्ति नहीं होने से 12 घंटे से भी अधिक बीत जाने तक किसी को जानकारी नहीं मिली। बताया जा रहा है कि तीन लोग ही काम कर रहे थे और उनकी करंट लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। भीषण गर्मी में बुधवार को पूरे दिन नलकूप परिसर के आसपास शव पड़े रहे। बुधवार रात्रि एक महिला नलकूप पर गई तो वहां हृदय विदारक दृश्य देखकर वह बदहवास हो गई। वहां से भागते हुए महिला विरमदेवरा गांव पहुंची और अन्य लोगों को रात्रि में घटना की जानकारी दी। इस पर पुलिस थाना रामदेवरा के थाना अधिकारी दलपतसिंह चौधरी मय जाब्ता व रामदेवरा सरपंच समंदरसिंह तवर सहित गांव के मौजीज लोग मौके पर पहुंचे। थानाधिकारी दलपत सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह नलकूप पर काम करते समय तीनों को एक साथ करंट लगा, जिससे तीनों की एक साथ मौत हुई। पुलिस के अनुसार हादसे में हरचंदराम (37), इंद्राराम (30) व मधु देवी (21) पत्नी इंद्राराम की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बुधवार रात्रि में जैसे ही आसपास के लोगों को इस घटना की जानकारी मिली है सभी लोग स्तब्ध रह गए।
परिवार पर टूटा दु:खों का पहाड़

नलकूप पर काम कर परिवार का पालन पोषण करने वाले हंसते खेलते परिवार के तीन जनें काल कलवित हो गए। परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतकों परिवारजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था।
प्रतीकात्मक तस्वीर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो