scriptJaisalmer video- कागजातों के अभाव में तीन बसे सीज, 2.54 लाख का वसूला जुर्माना | video- Three storied seals 254 lakh fine imposed for lack of papers | Patrika News

Jaisalmer video- कागजातों के अभाव में तीन बसे सीज, 2.54 लाख का वसूला जुर्माना

locationजैसलमेरPublished: Aug 13, 2017 06:29:00 pm

Submitted by:

jitendra changani

– परिवहन विभाग ने शुरू की वाहनों की जांच

jaisalmer

पोकरण में पदयात्रियों के रिफ्लेक्टर लगाते परिवहन निरीक्षक।

जैसलमेर(पोकरण). रामदेवरा मेले में बढ़ती वाहनों की संख्यों को देखते हुए परिवहन विभाग ने चेक पोस्ट स्थापित कर वाहनों की जांच शुरू की है। अभियान के पहले ही दिन विभाग ने बिना कागजातों के सडक़ पर दौड़ रही तीन बसों को सीज कर २.५४ लाख का जुर्माना वसूला।
विभाग की ओर से रामदेवरा की ओर जाने वाले वाहनों की जांच कर उनके दस्तावेजों की जांच कर आवश्यक निर्देश दिए जा रहे है। परिवहन विभाग की ओर से **** मेले के दौरान अलग-अलग जगहों पर चैक पोस्ट लगाकर वाहनों की जांच की जा रही है। जिला परिवहन अधिकारी टीकूराम पूनड़ ने बताया कि **** मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु वाहनों से यहां पहुंच रहे है। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर वाहनों की जांच की जा रही है तथा उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी जा रही है। इसके लिए पोकरण व रामदेवरा से जुड़े मार्गों पर परिवहन विभाग की चैक पोस्टें लगाई गई है। जोधपुर रोड पर लगाई गई चैक पोस्ट के प्रभारी परिवहन निरीक्षक भंवर चौधरी ने बताया कि शुक्रवार की शाम कागजातों के अभाव में तीन बसों को सीज किया गया तथा उनसे दो लाख 54 हजार रुपए जुर्माना राशि वसूल की गई।
लगाए जा रहे है रिफ्लेक्टर
परिवहन निरीक्षक चौधरी ने बताया कि रात्रि के समय सडक़ हादसों को नियंत्रित करने के लिए वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे है। जिससे पदयात्री सडक़ हादसे का शिकार ना हो। विभाग की ओर से सडक़ के किनारे चल रहे जातरुओं की पीठ व बैग पर रेडियम रेडियम के रिफ्लेक्टर लगाए गए।
दो हादसे, दो घायल
पोकरण. पोकरण-जोधपुर मार्ग पर शनिवार को दो अलग-अलग सडक़ दुर्घटनाओं में दो जातरु घायल हो गए। शनिवार सुबह जोधपुर रोड पर कालीमगरी के पास बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार मध्यप्रदेश निवासी बाबूलाल (42) पुत्र भैरुलाल घायल हो गया। घायल को108 एम्बुलेंस से स्थानीय राजकीय अस्पताल लाया गया। इसी दिन दोपहर को कस्बे से तीन किमी आगे जोधपुर रोड पर बाइक की टक्कर से पदयात्री मध्यप्रदेश निवासी छगनलाल (52) पुत्र मगनाराम घायल हो गया। 108 एम्बुलेंस से उसे राजकीय अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में दोनों घायलों का उपचार चल रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो