scriptजैसलमेर में अब रात को भी नहीं राहत,चिलचिलाती धूप के साथ उमस ने किया बेहाल | Today's Weather in Jaisalmer- 22 April 2019 | Patrika News

जैसलमेर में अब रात को भी नहीं राहत,चिलचिलाती धूप के साथ उमस ने किया बेहाल

locationजैसलमेरPublished: Apr 22, 2019 10:00:28 pm

Submitted by:

Deepak Vyas

जिले भर में गर्मी के तेवर मंद होने का नाम नहीं ले रहे। अब दिन के साथ-साथ रात को भी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। चिलचिलाती धूप के साथ उमस भी तन को झुलसाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

jaisalmer

जैसाणे में अब रात को भी नहीं राहत,चिलचिलाती धूप के साथ उमस ने किया बेहाल

जैसलमेर. जिले भर में गर्मी के तेवर मंद होने का नाम नहीं ले रहे। अब दिन के साथ-साथ रात को भी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। चिलचिलाती धूप के साथ उमस भी तन को झुलसाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। कूलर व पंखों का घर-घर प्रचलन है, लेकिन ऐसे मौसम में वे भी राहत नहीं दिला पा रहे हैं। इन दिनों सूर्योदय के साथ ही गर्मी अपना असर दिखाना शुरू कर देती है, वहीं शाम को भी उमस बनी रहने से लोगों का बुरा हाल हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान ४३.० व न्यूनतम तापमान २५. ६ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिले में गर्मी के रौद्र रूप से स्थानीय बाशिंदों के साथ-साथ सैलानी भी त्रस्त है। दिनों दिन गर्मी के बढ़ते प्रकोप से लोगों का बुरा हाल है, वहीं पशुधन भी व्याकुल नजर आ रहा है। इस दौरान विशेषकर ग्रामीणांचलों में बिजली कटौती ने लोगों की परेशानियां और बढ़ा दी है। दोपहर को मुख्य बाजारों में दुकानें बंद नजर आती है, वहीं सडक़ मार्ग भी सूने दिखाई देते हंै। उधर, ग्रामीण क्षेत्रों में भी इन दिनों प्रचण्ड गर्मी के कारण लोगों का बुरा हाल है।
मोहनगढ़. क्षेत्र में पिछले एक पिछले पांच दिन से भीषण गर्मी का दौर चल रहा है, जिससे ग्रामीण जन-जीवन प्रभावित नजर आने लगा है। सोमवार सुबह से ही गर्मी का असर देखने को मिला। सुबह के समय सूर्योदय के साथ ही सूर्यदेव के तेवर तीखे नजर आए। सुबह दस बजे के बाद तो धूप तेज नजर आने लगी है। दोपहर में गर्म हवाओं का दौर शुरू हो गया। लोगों को घरों से बाहर निकलते समय अपने सिर, चेहरे आदि पर कपड़ा बांधने को मजबूर होना पड़ा। घरों के बाहर खड़े वाहन भट्टी की माफिक तपने लगे। छत पर रखी टंकियों का पानी भी उबलने लगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो