scriptपाइप लगाने के लिए काट दिए पेड़ | Trees cut down for pipe installation | Patrika News

पाइप लगाने के लिए काट दिए पेड़

locationजैसलमेरPublished: Aug 05, 2021 10:16:47 am

Submitted by:

Deepak Vyas

– जिम्मेदार बने मूकदर्शक, नहीं दे रहे ध्यान

पाइप लगाने के लिए काट दिए पेड़

पाइप लगाने के लिए काट दिए पेड़

पोकरण. सरकार की ओर से पर्यावरण संरक्षण को लेकर अभियान चलाकर पौधे लगाए जा रहे है। विशेष रूप से प्रदेश में मानसून की दस्तक के साथ वृहद स्तर पर पौधरोपण अभियान चल रहा है और पश्चिमी राजस्थान में प्रतिदिन गांवों व ढाणियों में कार्यक्रम आयोजित हो रहे है। जबकि एक सुविधा के विस्तार के लिए इन्हीं पेड़ पौधों को काटा जा रहा है। जिनके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। क्षेत्र के लोहारकी गांव के पास लगाई गई बड़ी पाइपलाइन के दौरान यहां दर्जनों पेड़ पौधों की बलि चढ़ा दी गई है। जबकि जिम्मेदार पूरी तरह से मूकदर्शक बने हुए है। गौरतलब है कि बाड़मेर जिले के पचपदरा में सरकार की ओर से रिफाइनरी स्थापित की जा रही है। इस रिफाइनरी में पानी की आपूर्ति केे लिए इंदिरा गांधी नहर नाचना से पोकरण, फलसूण्ड होते हुए बड़ी पाइपलाइन लगाई जा रही है। इस पाइपलाइन का कार्य अभी प्रगति पर है। क्षेत्र के लोहारकी गांव के पास पाइपलाइन लगाते समय दर्जनों पेड़ पौधे उखाड़ दिए गए। क्षेत्र के ग्रामीणों ने बताया कि पेड़ पौधों काटकर उखाड़ दिए जाने के बावजूद जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे है। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के अभियान व संदेश की भी हवा उड़ रही है। साथ ही प्रशासन के अधिकारी भी मूकदर्शक बने हुए है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो